बॉलीवुड के जाने-माने स्टार रणबीर कपूर की फिल्म 'रामायण' कई दिनों से चर्चा में हैं। फिल्म में स्टार्स के रोल को लेकर खुलासा होने शुरू हो चुका है। रिपोर्ट्स के मुताबिक रणबीर कपूर फिल्म में भगवान राम के रोल में नजर आने वाले हैं। तो वहीं साउथ स्टार यश फिल्म में रावण का किरदार निभा सकते हैं। इस फिल्म के बाकी स्टार कास्ट को लेकर भी एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। फिल्म में अब तक कई नई एंट्री हो चुकी हैं। अभी हाल ही में मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया था कि माता कौशल्या के रोल में इंदिरा कृष्णन नजर आ सकती हैं। अब रावण की पत्नी मंदोदरी के रोल के लिए इस एक्ट्रेस का नाम सामने आ रहा है।
मंदोदरी का रोल निभा सकती है ये एक्ट्रेस
रणबीर कपूर की फिल्म 'रामायण' रिलीज से पहले अपनी स्टार कास्ट को लेकर काफी चर्चा में है। फिल्म की स्टारकास्ट को लेकर एक बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। अब फिल्म के नई एक्ट्रेस की एंट्री हुई है। फिल्मीबीट की रिपोर्ट के मुताबिक मंदोदरी के रोल के लिए डायरेक्टर ने टीवी और बॉलीवुड एक्ट्रेस साक्षी तंवर से बात की है। साक्षी तंवर फिल्म में यश की पत्नी का रोल निभा सकती है। डायरेक्टर नितेश तिवारी की 'रामायण' में यश रावण का किरदार निभाने वाले हैं। लेकिन आपको बता दें कि अभी तक इसको लेकर कोई भी अधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। मेकर्स ने स्टार कास्ट को लेकर अभी तक खुलासा नहीं किया है।
सनी देओल का फिल्म में होगा ये रोल
साक्षी तंवर की रणबीर कपूर की फिल्म में एंट्री की खबर जान फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं। साक्षी तंवर के अलावा भी फिल्म में कई स्टार्स की एंट्री को लेकर खबरें सामने आ चुकी हैं। फिल्म 'रामायण' में सनी देओल को भी अहम रोल दिया जा रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक सनी देओल फिल्म में भगवान हनुमान का रोल निभा सकते हैं। डायरेक्टर नितेश तिवारी की 'रामायण' साक्षी तंवर की एंट्री को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट कर के हमें जरूर बताएं।
Subscribe Now
Enroll for our free updates