sholay screened at IFFI 2019, Amitabh Bachchan, Dharmendra
Bollywood News: 70 के दशक की ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर फिल्म शोले (Sholay) का रीमेक भी आ सकता है। इस बारे में फिल्म के निर्देश रमेश सिप्पी (Ramesh Sippy) ने एक बड़ा इशारा दिया है। हालांकि ये इतना भी आसान नहीं होने वाला है। इस बारे में फिल्म के निर्माता-निर्देशक रमेश सिप्पी ने हाल ही में एक बड़ा बयान दिया है। मीडिया से बात करते हुए निर्देशक रमेश सिप्पी ने कहा है कि वो रीमेक फिल्मों के चलन को बुरा नहीं मानते हैं। बस ये साफ होना चाहिए कि रीमेक किस तरह से हो रहा है। इसी के साथ उन्होंने माना कि अगर उनकी इस फिल्म के रीमेक के लिए कोई आगे आएगा तो ये बुरा नहीं है लेकिन ये ध्यान रखा जाए की रीमेक बेहतरीन और इस फिल्म के सम्मान को बढ़ाने वाला हो।
निर्देशक रमेश सिप्पी ने कहा, ‘मैं शोले के रीमेक के लिए वैसे बहुत ज्यादा एक्साइटेड नहीं हूं लेकिन अगर इसे कोई बिल्कुल अलग तरह से पेश करने के बारे में बात करेगा तो इसके बारे में सोचा जा सकता है। हालांकि मैं नहीं चाहता कि इस फिल्म का रीमेक बने। इसका ये मतलब यह नहीं है कि मैं फिल्म के रीमेक के खिलाफ हूं। मैंने देखा है कि कई बार फिल्मों के रीमेक बेहद खूबसूरती से बनाए गए है। किसी फिल्म की दुनिया को आप दोबारा पड़े पर्दे पर कैसे दिखाने वाले हैं। कैसे उसे नया और बेहतरीन बनाएंगे ये बात ज्यादा मायने रखती है।’
फिल्म शोले साल 1975 में रिलीज हुई थी, इसमें अमिताभ बच्चन, धर्मेंद्र, संजीव कुमार, अमजद खान, हेमा मालिनी और जया बच्चन जैसे धांसू स्टार्स थे। फिल्म इतनी बड़ी हिट साबित हुई थी कि सालों तक थियेटर्स में लगी रही थी और इसके सभी किरदार हमेशा के लिए अमर हो गए। इस फिल्म के बाद ही अमिताभ बच्चन और जया भादुड़ी के बीच प्यार भी परवान चढ़ा था। जय और वीरू की जोड़ी को तो लोग आज तक याद करते हैं। वैसे यह पहली बार नहीं होगा जब शोले का रीमेक लाने की सुगबुगाहट उठी है। इससे पहले भी इस फिल्म का रीमेक बनाने की कोशिश हो चुकी है लेकिन वो सफल नहीं रही थी। निर्देशक रामगोपाल वर्मा ने कुछ साल पहले शोले का रीमेक बनाया था लेकिन वो फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप हुई थी।