Rana Naidu Season 2: इस तारीख को फिर से आ रही है OTT की सबसे खूनी और रहस्यमई सीरीज, जानें लेटेस्ट अपडेट

Rana Naidu Season 2: Netflix पर अपने पहले सीजन से तहलका मचाने वाली सीरीज राणा नायडू का अब सीजन 2 जल्द ही रिलीज होने वाला है. इस बार की कहानी में और भी एक्शन और ड्रामा देखने को मिलने वाला है.

WrittenBy
By: Mishra Rajivranjan | Published: June 12, 2025 12:00 PM IST

Rana Naidu Season 2: नेटफ्लिक्स की धमाकेदार वेब सीरीज 'राणा नायडू' अब अपने नए सीजन के साथ आ रहा है. यानी की एक बार फिर जबरदस्त एक्शन, सस्पेंस, इमोशन और ड्रामा का तूफान OTT पर आ रहा है. आपको बता दें कि 13 जून 2025 से आप 'राणा नायडू' सीजन 2 की कहानी नेटफ्लिक्स पर देख सकेंगे.

और भी खतरनाक होगी इस बार की कहानी

इस नए सीजन की कहानी और भी खतरनाक होने वाली है. राणा को इस सीजन में नई मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा. साथ ही जब राणा की जिंदगी में राऊफ उसका सबसे बड़ा दुश्मन बन गया है. राणा का किरदार राणा दग्गुबाती और राऊफ का किरदार अर्जुन रामपाल निभा रहे हैं. राणा की फैमिली में भी बहुत बड़ा भूचाल आने वाला है. ऐसे में इस बार की कहानी और भी दिलचस्प होने वाली है.

इस तारीख से होगी स्ट्रीमिंग

क्राइम, थ्रिलर और फैमिली ड्रामा से भरपूर इस वेब सीरीज के नए सीजन का हर कोई इंतजार कर था. नेटफ्लिक्स की ये सीरीज 13 जून 2025 को अपने नए सीजन 2 के साथ रिलीज हो रही रही है. सीरीज का सीजन 1 काफी पसंद किया गया था. लेकिन अब सीजन 2 की कहानी और भी खतरनाक होने वाली है.

हर एक किरदार होगा खास

इस सीरीज में राणा दग्गुबाती, अर्जुन रामपाल, वेंकटेश दग्गुबाती, सुशांत सिंह, अभिषेक बनर्जी, और सुरवीन चावला से शानदार कलाकार हैं. नए सीजन में हर कोई एक अलग ही अंदाज में नजर आने वाला है.