भारत अब तक की सबसे सफ़ल ग्राफिक्स फिल्म बाहुबली के नायक प्रभास जितना लोकप्रिय और चर्चित हुए उतना है बाहुबली की खलनायक भल्लालदेव यानी की राणा दग्गुबाती भी लोकप्रिय हुए। राणा दग्गुबाती की विशाल काय का हर कोई दीवाना हुआ। वैसे तो राणा दग्गुबाती को जो भी एक बार देखता है वो उन्हें जिंदगी भर याद रख सकता है। पर जो भी राणा दग्गुबाती का बाहुबली 2 का लुक देखेगा वो उन्हें बस देखता ही रह जाएगा यह हम यकिन के साथ कह सकते हैं।
जी हाँ राणा दग्गुबाती का बाहुबली 2 का लुक सामने आ गया है और देखते ही देखते राणा दग्गुबाती का बाहुबली 2 लुक वायरल हो गया है। यह बात पहले ही साफ़ हो गई थी की बाहुबली 2 फिल्म बाहुबली से भी अधिक रोमांचक होगी और इसके कलाकार और भी प्रभावशाली होंगे। [इसे भी पढ़ें:'बाहुबली' प्रभास की जिंदगी की 20 अनसुनी बातें जो आपको चौंका देंगी]
पर किसी ने भी ऐसा नहीं सोचा था की राणा दग्गुबाती इतने खूंखार और शक्तिशाली दिखेंगे। हम आपको राणा द्ग्गुबाती के बाहुबली 2 के लुक के बारे में बताते हैं। जिम में राणा कितनी मेहनत करते हैं वो इस तस्वीर में साफ नज़र आ रहा है। तस्वीर में राणा अपने जिम ट्रेनर के साथ अपने मसल्स दिखाते नज़र आ रहे हैं।
#BiggerMeanerStronger for @BaahubaliMovie pic.twitter.com/Rhjxm631sB
— Rana Daggubati (@RanaDaggubati) October 4, 2016
जिसका अंदाजा आपको इनकी बॉडी देखकर हो जाएगा। ऐसा कहा जा रहा है कि राणा ने पिछले पांच महीने में जिम में रोज ढाई घंटे से भी ज्यादा समय मेहनत की है। इसके साथ ही साथ उन्होंने अपने डाईट व डेली रूटीन को भी बदला। राणा ने अपने इस दमदार लुक को अपने ट्विटर पेज से शेयर किया है।
बता दें की राणा दग्गुबाती की फिल्म बाहुबली 2 अगले साल यानी की साल 2017 में 22 अक्तूबर को रिलीज़ होगी। बाहुबली 2 में प्रभास, तमन्ना भाटिया और अनुष्का शेट्टी भी मुख्य भूमिका में नज़र आएँगे। आपको राणा दग्गुबाती का यह लुक कैसा लगा यह आप हमें ज़रूर बताइए।