Add Bollywood Life as a Preferred SourceAdd bollywoodlife as a Preferred Source

रणबीर कपूर-आलिया भट्ट की 'लव एंड वॉर' पर कानूनी शिकंजा, भंसाली प्रोडक्शन के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में FIR दर्ज

FIR Against Bhansali Production: संजय लीला भंसाली के डायरेक्शन में बनने वाली फिल्म 'लव एंड वॉर' को लेकर बड़ी खबर सामने आई है. बताया जा रहा है कि भंसाली प्रोडक्शन हाउस के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है.

By: Shashikant Mishra  |  Published: September 2, 2025 4:44 PM IST

रणबीर कपूर-आलिया भट्ट की 'लव एंड वॉर' पर कानूनी शिकंजा, भंसाली प्रोडक्शन के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में FIR दर्ज

डायरेक्टर संजय लीला भंसाली (Sanjay Leela Bhansali) की रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल स्टारर फिल्म 'लव एंड वॉर' (Love And War) जब से अनाउंस हुई तब से चर्चा में बनी हुई है. इस फिल्म को लेकर बड़ी खबर सामने आई है. दरअसल, एक रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि फिल्म प्रोडक्शन के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है. राधा फिल्म्स एंड हॉस्पिटैलिटी के सीईओ प्रतीक राज माथुर ने बीकानेर में भंसाली प्रोडक्शन हाउस और उनके मैनेजर्स के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में के एफआईआर दर्ज करवाई है. प्रतीक राज माथुर ने ये भी आरोप लगाया है कि पुलिस ने उनकी पहली शिकायत को दबाने की कोशिश की, जिसके चलते उन्हें कोर्ट की शरण में जाना पड़ा. आइए जानते हैं कि पूरा मामला क्या है.

प्रतीक राज माथुर ने भंसाली प्रोडक्शन के खिलाफ दर्ज कराया केस

'एनडीटीवी' की रिपोर्ट के मुताबिक, प्रतीक राज माथुर की कंपनी फिल्म प्रोडक्शन और लाइन प्रोड्यूसिंग की सर्विस देते हैं. उन्होंने आरोप लगाया है कि नवंबर, 2024 में भंसाली प्रोडक्शन के उत्कर्ष बाली ने उनसे संपर्क किया और फिल्म 'लव एंड वॉर' के लिए लाइन प्रोड्यूसर का काम देने के लिए कहा. उन्हें मुंबई बुलाया गया और मौखिक रूप से कहा गया कि उनकी टीम राजस्थान आएगी उनकी पूरी व्यवस्था करनी है. प्रतीक राज माथुर ने लिखित कॉन्ट्रैक्ट मांगा तो बाद में देने की बात कही गई. उन्होंने प्रोडक्शन हाउस की बातों पर भरोसा कर लिया और काम शूरू कर दिया और उन्होंने अपने खुद के पैस खर्च किए. इसके बाद उन्हें अचानक से एक मेल आया और टूर रद्द करने की बात कही गई. कुछ दिनों बाद उन्हें पता चला कि भंसाली प्रोडक्शन ने उन्हें बिना बताए राजस्थान में आकर शूटिंग कर ली और किसी और लाइन प्रोड्यूसर रख लिया.

प्रतीक राज माथुर को दी गई धमकी

प्रतीक राज माथुर ने जब बीकानेर में उनसे मुलाकात करने की कोशिश की तो संजय लीला भंसाली ने उनसे ढंग से बात नहीं की. उन्होंने अपना नुकसान होने की बात कही तो उन्हें धमकी दी गई. उत्कर्ष बाली ने मामले को सेट करने की बात कही. वहीं, प्रतीक राज माथुर से कहा गया, 'तू हमारा पहला मुर्गा नहीं है, हमने तुम्हारे ऐसे बहुत देखे. ज्यादा उछलेगा तो इंडस्ट्री में वो हाल करूंगा कि कोई काम नहीं देगा.' फिलहाल, इस मामले को लेकर संजय लीला भंसाली की तरफ से कोई बयान नहीं आया है. अब देखने वाली बात होगी कि आगे इस मामले में क्या होता है. ऐसी ही एंटरटेनमेंट (Entertainment News) की लेटेस्ट खबरों के लिए बॉलीवुडलाइफ के साथ बने रहिए.