Tu Jhoothi Main Makkar Completes Its 50 Days: रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) स्टारर फिल्म 'तू झूठी मैं मक्कार (Tu Jhoothi Main Makkar)' 8 मार्च को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई थी। फिल्म को दर्शकों को भरपूर प्यार मिला। इस फिल्म में रणबीर और श्रद्धा पहली बार स्क्रीन शेयर करते नजर आए। 'तू झूठी मैं मक्कार' में रणबीर और श्रद्धा के रोमांस और नोकझोंक ने लोगों का दिल जीत लिया था। अब लव रंजन द्वारा निर्देशित इस फिल्म ने देश भर के 185 सिनेमाघरों में अपने 50 दिन सफलतापूर्वक पूरे कर लिए हैं। अब मेकर्स फिल्म के 50 दिन पूरे होने पर खुशी मना रहे हैं।
फिल्म ने 50 दिनों में किया शानदार कलेक्शन
रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) स्टारर फिल्म 'तू झूठी मैं मक्कार (Tu Jhoothi Main Makkar)' इस साल भारत में रिलीज हुई सबसे सफल फिल्मों में से एक है। फिल्म को न केवल युवाओं से शानदार प्रतिक्रिया मिली बल्कि फैमिली ऑडियंस का भी फिल्म को भरपूर प्यार मिला। फिल्म ने इन 50 दिनों में बॉक्स ऑफिस पर शानदार कलेक्शन किया है। करीब 110 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने अब तक भारत में 176 करोड़ रुपये का जबरदस्त कलेक्शन किया है। 50 दिन बाद भी बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की कमाई जारी है।
TRENDING NOW
फिल्म की कहानी
'तू झूठी मैं मक्कार' मिक्की और टिन्नी की प्रेम कहानी पर आधारित है। एक तरफ मिक्की (रणबीर कपूर) दिल्ली के एक बड़े बिजनेसमैन का बेटा है तो वहीं टिन्नी (Shraddha Kapoor) चार्टर्ड एकाउंट के परिवार से नाता रखती है। बिजनेस मैन के परिवार से होने के बाद भी मिक्की की रुचि बिजनेस में न होकर रिलेशनशिप तोड़ने में रहता है। यहां तक कि वह दूसरों को भी रिलेशनशिप से छुटकारा पाने में मदद करता है। इससे इतर मिक्की और टिन्नी, एक-दूजे को ही दिल दे बैठते हैं, लेकिन कुछ वक्त बाद वे रिलेशनशिप से निकलने की कोशिश करने लगते हैं। उनके इन्हीं पैतरों पर पूरी फिल्म आधारित है। बता दें कि लव रंजन द्वारा निर्देशित 'तू झूठी मैं मक्कार' को लव फिल्म्स के लव रंजन और अंकुर गर्ग द्वारा प्रोड्यूस किया है। साथ ही इस फिल्म को टी-सीरीज ने प्रस्तुत किया है।
Subscribe Now
Enroll for our free updates