'ब्रह्मास्त्र' के सेट से रणबीर कपूर का नया वीडियो आया सामने, आलिया भट्ट ने किया रिकॉर्ड, निर्देशक ने किया शेयर

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर पर्सनल लाइफ के साथ- साथ अपनी फिल्मों के चलते भी खासे सुर्खियों में रहते है।

WrittenBy
By: Ujwala Dharpawar | Published: May 8, 2019 4:51 PM IST

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर पर्सनल लाइफ के साथ- साथ अपनी फिल्मों के चलते भी खासे सुर्खियों में रहते है। आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की जोड़ी बहुत जल्द 'ब्रह्मास्त्र' में एक साथ नजर आने वाली है। इस फिल्म का निर्देशन अयान मुखर्जी कर रहे हैं। खबर के अनुसार, 'ब्रह्मास्त्र' एक पीरियड ड्रामा है। फिल्म में रणबीर का किरदार शिव की अनको शेड्स का होगा। पिछले काफी समय से इस फिल्म की शूटिंग चल रही है। अपने एक सीन के लिए रणबीर कपूर तैयारी करते हुए दिखाई दिए। इस दौरान रणबीर कपूर जर्मनी के मूवमेंट एक्सपर्ट के साथ काम करते हुए नजर आए। ब्रह्मास्त्र के डायरेक्टर अयान मुखर्जी ने खुद ये वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है।

रणवीर-दीपिका की हुई थी जहां शादी, वहीँ घूमते नजर आए आलिया भट्ट और रणबीर कपूर

रणबीर कपूर जिस समय जर्मनी के मूवमेंट एक्सपर्ट के साथ ट्रेनिंग लेने में व्यस्त थे तब आलिया भट्ट इन दोनों का वीडियो बना रही थी। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर करने के साथ अयान मुखर्जी ने कैप्शन में लिखा- Shiva Sessions पिछले शनिवार, बर्लिन। हमारे अगले शूटिंग शेड्यूल के लिए तैयारी का काम जारी है ... और एक बार फिर, हमारे पथ ने हमें इस यात्रा पर अपने सबसे खास सहयोगियों में से एक के रूप में ले लिया - Ido Portal (रणबीर को एक और पोस्ट में उनके प्रदर्शन को बनाने में मदद करने में उनकी भूमिका पर...) अभी के लिए, हमारे सप्ताहांत के मंथन सत्र से कुछ यादृच्छिक क्षणों के साथ मैं करता हूं ...

'कलंक' की सफलता के बाद आलिया भट्ट और रणबीर कपूर को लेकर अब हो रही है ये चर्चा\

आपको बता दें, ये पहली बार होगा जब आलिया भट्ट रणबीर कपूर के साथ बड़े पर्दे पर अपोजिट दिखाई देंगी। 'ब्रह्मास्त्र' के सेट से ही आलिया और रणबीर एक दूसरे के करीब आए और दोनों एक दूसरे को डेट करने लगे। फिल्म में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के अलावा अमिताभ बच्चन, नागार्जुन, डिंपल कपाड़िया और मौनी रॉय जैसे किरदार एहम भूमिका में होंगे। टीवी की नागिन मौनी रॉय इस फिल्म में नेगेटिव रोल में दर्शकों के सामने होंगी। जब से इस फिल्म की शूटिंग शुरू हुई है तब से ये फिल्म सुर्खियों में बनी हुई है। उम्मीद है कि दर्शकों को ये फिल्म पसंद आए।

बॉलीवुड और टीवी जगत की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें...

बॉलीवुड लाइफ हिन्दी के फेसबुक पेज, ट्विटर पेज और इंस्टाग्राम अकाउंट से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें...