SHOCKING !! फिल्म ‘ऐ दिल है मुश्किल’ को हिट कराने के लिए रणबीर कपूर ने हाथों में मेंहदी तक लगा ली है

फिल्म के तीसरे गाने 'चन्ना मेरया' में हाथों में मेंहदी लगाये नज़र आ रहे हैं रणबीर कपूर

WrittenBy
By: Rahul Sharma | Published: September 30, 2016 4:59 PM IST

पहली बार किसी अभिनेता को मेंहदी लगाये देखेंगे लोग

फिल्म शिवाय और ऐ दिल है मुश्किल की लड़ाई दिन पे दिन बड़ी होती जा रही है। हर दिन इन दोनों फिल्मों को लेकर खुलासे हो रहे है, जो लोगों को सोचने पर मजबूर कर रहे हैं कि वो इस दीवाली किस फिल्म का रुख करें। इसी सिलसिलें में एक और खबर जुड़ गयी है, जिसमें पता चला है कि रणबीर कपूर ने फिल्म में अपने हाथों पर मेंहदी तक लगा लगाई है। जी हां, ये कोई मज़ाक नहीं है, असलियत में फिल्म के अभिनेता रणबीर कपूर ने अपने हाथें पर मेंहदी लगाई है। अब इसकी क्या वजह है ये तो कोई नहीं जानता है ? [इसे भी पढ़ें- सलमान खान का चौकाने वाला बयान, कहा पाकिस्तानी आर्टिस्ट काम करने आते हैं परमिट लेकर]

अब अगर आप इस बात का सबूत मांगेंगे तो हम आपको बताना चाहेंगे कि आप हाल में रिलीज हुआ फिल्म का तीसरा गाना ‘चन्ना मेरया’ देखें। इस गाने में फिल्म के अभिनेता रणबीर कपूर अपने हाथों में मेंहदी लगाये हुए नज़र आ रहे हैं। फिल्म का ये गाना लोगों को खूब पसंद आया है। जैसे-जैसे फिल्म की रिलीज़िंग डेट आती जा रही है वैसे-वैसे फिल्म को लेकर लोगों की उत्सुकरता बढ़ती जा रही है, हर कोई इसका इंतज़ार कर रहा है। [इसे भी पढ़ें- कपिल शर्मा के शो में जाने के लिए महेंद्र सिंह धोनी नहीं हैं कंफर्टेबल]

इस फिल्म में पहली बार करन जौहर ने रणबीर कपूर के साथ काम किया है। रणबीर ने इससे पहले धर्मा प्रोडक्शन्स की फिल्में तो की हैं लेकिन पहली बार करन के साथ काम करने का मौका उन्हें मिला है। फिल्म में वैसे तो सब कुछ ही खास है लेकिन इस फिल्म की यू.एस.पी. रणबीर और अनुष्का के हॉट सीन्स हैं। जिनकी झलक लोगों को फिल्म के ट्रेलर में मिली थी। फिल्म में अनुष्का शर्मा और फवाद खान भी मुख्य किरदारों में नज़र आने वाले हैं।

देखें गाना-