रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की फिल्म 'धुरंधर' (Dhurandhar) 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. इस फिल्म की कहानी और स्टार्स की एक्टिंग को काफी ज्यादा पसंद किया गया था. फिल्म की ना सिर्फ फैंस ने तारीफ की है बल्कि सेलिब्रिटीज ने इसे जबरदस्त बताया है. आदित्य धर के डायरेक्शन में बनने वाली इस फिल्म में नजर आए सभी कलाकारों ने अपने किरदार के साथ न्याय किया है. रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' को लेकर अब बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) ने रिएक्शन दिया है. आइए जानते हैं कि रणबीर कपूर ने फिल्म 'धुरंधर' को लेकर क्या कहा है.
रणबीर कपूर ने फिल्म 'धुरंधर' का किया रिव्यू
रणबीर कपूर हाल ही में सोशल मीडिया के जरिए फैंस के साथ लाइव जुड़े थे. इस दौरान उन्होंने उनकी तमाम जिज्ञासाओं को शांत किया है. इस बातचीत के दौरान एक फैन ने रणबीर कपूर से पूछा कि उन्होंने सिनेमाघरों में लास्ट मूवी कौन सी देखी थी. इस पर एक्टर ने कहा, 'मैंने धुरंधर देखी थी. ये फिल्म मुझे बहुत पसंद आई. पूरी कास्ट और क्रू ने कमाल काम काम किया है. मूवी देखते हुए काफी अच्छा समय बीता है.' इस तरह से रणबीर कपूर ने रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' की तारीफ की है. रणबीर कपूर से पहले तमाम सेलिब्रिटीज ने इस फिल्म की तारीफ की है. बताते चलें कि फिल्म 'धुरंधर' में पाकिस्तान के कराची में स्थिति ल्यारी शहर में होने वाले गैंगवॉर को प्रमुखता से दिखाया गया है. वहीं, पाकिस्तान की नापाक हरकतों पर भी प्रकाश डाला गया है.
Ranbir Kapoor loves Dhurandhar
by
u/Hungry_Business592 in
BollyBlindsNGossip
फिल्म 'धुरंधर 2' को देखने के लिए बेसब्र हो रहे हैं लोग
फिल्म 'धुरंधर' में रणवीर सिंह के साथ सारा अर्जुन, संजय दत्त, आर माधवन,अक्षय खन्ना, अर्जुन रामपाल, राकेश बेदी जैसे स्टार्स नजर आ रहे हैं. इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है. फिल्म 'धुरंधर' ने इंडिया में 900 करोड़ रुपये से ज्यादा तो वर्ल्डवाइड 1300 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन किया है. डायरेक्टर आदित्य धर की इस फिल्म का दूसरा पार्ट फिल्म 'धुरंधर 2' सिनेमाघरों में 19 मार्च को रिलीज होने वाला है. रणवीर सिंह की इस फिल्म का साउथ स्टार यश की फिल्म 'टॉक्सिक' के साथ बॉक्स ऑफिस क्लैश होगा. फिलहाल, रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2' का का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है. ऐसी ही एंटरटेनमेंट (Entertainment News) की लेटेस्ट खबरों के लिए बॉलीवुडलाइफ के साथ बने रहिए.
Subscribe Now
Enroll for our free updates