Ranbir Kapoor Tests Negative For COVID-19 Virus, Confirms Uncle Randhir Kapoor: बॉलीवुड पर कोरोना वायरस का काला साया छाया मंजरा है। बीते कुछ समय में बॉलीवुड के सई सितारे कोरोना वायरस की चपेट में आ चुके हैं। इस लिस्ट में बॉलीवुड कलाकार रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) का नाम भी शामिल है। चंद रोज पहले खबर आई थी कि रणबीर कपूर कोरोना वायरस की चपेट में आ गए हैं। Also Read - Entertainment News of The Day: Indira Krishnan ने Yeh Hai Chahatein के मेकर्स पर लगाए गंभीर आरोप, Nachiket Lele ने बताया अपना फेवरेट प्रतियोगी
रणबीर कपूर की मां नीतू कपूर ने सब को ये जानकारी दी थी। ये खबर सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर हड़कंप मच गया था। रणबीर कपूर के फैंस ये खबर सुनकर काफी हैरान रह गए थे। फैंस रणबीर कपूर की सेहत के लिए दुआ करने लगे थे। फैंस की दुआ काम कर गई है।
खबरों की मानें तो रणबीर कपूर ने कोरोना वायरस को मात दे दी है। रणबीर कपूर के ताऊ और बॉलीवुड कलाकार रणधीर कपूर (Randhir Kapoor) ने भी इस खबर पर मुहर लगा दी है। रणधीर कपूर ने पीटीआई से बात करते हुए बताया, 'रणबीर कपूर की कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आ चुकी है। अब वो पूरी तरह से ठीक है। उसकी सेहत में काफी सुधार है।' Also Read - Pathan और Brahmastra की शूटिंग रुकी, 750 वर्कर्स की रोजी-रोटी पर पड़ी लात
रणबीर कपूर के ठीक होते ही बहन ने की पूजा
कुछ समय पहले ही रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा कपूर ने एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में रणबीर कपूर अपनी बहन के साथ पूजा करते नजर आ रहे हैं। माना जा रहा है कि कोरोना मुक्त होने के बाद रणबीर कपूर ने ये पूजा की है। Also Read - Shahid-Kareena से लेकर John-Bipasha, बॉलीवुड के इन ब्रेकअप्स ने फैंस को भी रुला डाला
रणबीर कपूर को बहुत मिस कर रही थीं आलिया भट्ट
रणबीर कपूर को कोरोना होने के बाद आलिया भट्ट बॉलीवुड के इस एक्टर को काफी मिस कर रही थीं। इस बात का खुलासा आलिया भट्ट ने सोशल मीडिया पर किया था। आलिया भट्ट ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की थी जिसमें वो रणबीर कपूर का हाथ थामे नजर आ रही थीं। रणबीर कपूर के ठीक होने के बाद आलिया भट्ट भी राहत की सांस लेंगीं।
इन सितारों को भी हुआ कोरोना
रणबीर कपूर के अलावा संजय लीला भंसाली, आमिर खान, मिलिंद सोमन, कार्तिक आर्यन, मनोज बाजपेयी और आर. माधवन जैसे सितारे कोरोना वायरस की चपेट में आ चुके हैं।
बॉलीवुड, हॉलीवुड, साउथ, भोजपुरी और टीवी जगत की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें...
बॉलीवुड लाइफ हिन्दी के फेसबुक पेज, ट्विटर पेज,
यूट्यूब पेज और इंस्टाग्राम अकाउंट से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें...