Ranbeer Kapoor Statement On Dance In Wedding: उदयपुर में हो रही अमेरिकी बिजनेसमैन राजू रामलिंगा मंटेना की बेटी नेत्रा मंटेना की शादी इन दिनों बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक की गलियारों में छाई हुई है. इस शाही शादी में तमाम स्टार्स जमकर नाच रहे हैं. रणवीर सिंह तो इस शादी में जूनियर ट्रंप और उनकी गर्लफ्रेंड के साथ जमकर थिरकते हुए नजर आए. इस शादी की वजह से ही अब रणबीर कपूर का एक पुराना इंटरव्यू फिर से सुर्खियों में आ गया. जहां एक तरफ स्टार्स शादी में नाचकर खूब पैसा कमाते हैं, तो वहीं रणबीर कपूर ने इसके खिलाफ ही बात कर दी थी. उन्होंने शादियों में नाचना कपूर खानदान की इज्जत से कनेक्ट किया है.
राजू रामलिंगा मंटेना की बेटी नेत्रा की शादी के बीच रणबीर कपूर का एक इंटरव्यू खूब वायरल हो रहा है, जो उन्होंने साल 2011 में दिया था. टाइम्स नाउ से बातचीत में रणबीर कपूर से पूछा गया था कि वह पैसों के लिए शादियों में परफॉर्म क्यों नहीं करते? कई बॉलीवुड स्टार्स तो खुलकर शादियों में डांस करते हैं. इस पर रणबीर कपूर ने अपने परिवार की बात की और कहा था कि मैं अपने परिवार की वजह से ऐसा कभी नहीं करूंगा, लेकिन मैं ऐसा करने वालों के खिलाफ भी नहीं हूं. ये भी सच है कि ये वो वैल्यूज नहीं हैं, जिनके साथ मैं बड़ा हुआ हूं.
इस दौरान अभिनेता से पूछा गया था कि क्या शादियों में पैसों के लिए नाचना गलत है? इस पर एक्टर ने कहा था कि कुछ भी गलत नहीं है, लेकिन पैसा मेरा लक्ष्य नहीं है. मैं अरबपति नहीं बनाना चाहता हूं. मैं एक एक्टर हूं और मेरे गोल्स अलग हैं. मेरा काम के लिए जुनून अलग है. मैं किसी की शादी में नाचकर अपनी गरीमा नहीं खो सकता, जहां लोग खराब का गिलास लिए खड़े हो और भद्दे कमेंट भी हो. मैं नहीं चाहता कि मेरे परिवार का कोई भी सदस्य ऐसा करे. यह मेरी निजी राय है और मैं ऐसा ही करूंगा.
अभिनेता ने यह भी स्वीकार किया कि अगर वह बार बार शादियों में नाचने के मिल रहे ऑफर को ठुकराएंगे तो उनके स्टारडम पर खतरा पड़ सकता है. उन्होंने कहा था कि मैं स्टारडम खोना नहीं चाहता, लेकिन मैं अपने स्टारडम के कारण यह नहीं सोचूंगा कि अगर मैं स्टार हूं तो मैं कुछ नहीं कर सकता हूं. मैं बच निकल सकता हूं.