Add Bollywood Life as a Preferred SourceAdd bollywoodlife as a Preferred Source

रणदीप हुड्डा और पत्नी लीन लैशराम जल्द बनने वाले हैं पैरेंट्स, शादी की दूसरी सालगिरह पर एक्टर ने फैंस को दी खुशखबरी

बॉलीवुड एक्टर रणदीप हुड्डा ने अपने दूसरी शादी की सालगिरह के मौके पर अपने फैंस को एक और खुशखबरी दी है. रणदीप हुड्डा और उनकी पत्नी लीन लैशराम जल्द ही माता-पिता बनने वाले हैं.

By: Shreya Pandey  |  Published: November 29, 2025 3:06 PM IST

रणदीप हुड्डा और पत्नी लीन लैशराम जल्द बनने वाले हैं पैरेंट्स, शादी की दूसरी सालगिरह पर एक्टर ने फैंस को दी खुशखबरी

बॉलीवुड एक्टर रणदीप हुड्डा और उनकी पत्नी, मॉडल व एक्ट्रेस लीन लैशराम ने अपने फैंस के साथ एक बहुत बड़ी और खुशखबरी शेयर की है. दोनों ने अपनी शादी की दूसरी सालगिरह के खास मौके पर यह ऐलान किया है कि यह कपल जल्द ही माता-पिता बनने वाला है. इस खबर से उनके परिवार, दोस्तों और फैंस के बीच खुशी की लहर दौड़ गई है. रणदीप ने यह खुशखबरी सोशल मीडिया पर एक प्यारी सी पोस्ट के ज़रिए दी, जहां उन्होंने लीन के साथ अपनी एक प्यारी तस्वीर भी शेयर की है. एक्टर के इस ऐलान के बाद फैंस बेहद खुश हैं.

शादी की सालगिरह पर ऐलान

रणदीप हुड्डा और लीन लैशराम ने दो साल पहले, 29 नवंबर को, मणिपुर की पारंपरिक रीति-रिवाजों से शादी की थी. यह शादी सादगी से भरा हुआ था. अपनी शादी की दूसरी सालगिरह पर, रणदीप ने लिखा कि "वेलव,एडवेंचर के दो साल पूरे होने के साथ एक छोटा सा वाइल्ड जोकि आने वाला है" यह सालगिरह उनके लिए अब तक की सबसे खास और यादगार सालगिरह है. रणदीप ने अपनी पोस्ट में अपने और लीन के प्यार को भी दिखा रहे हैं. दोनों एक जंगल में बॉनफायर के पास बैठे हुए दिखाई दे रहें हैं.

लीन लैशराम और रणदीप हुड्डा की लाइफ

रणदीप और लीन ने हमेशा ही अपने रिश्ते को बहुत निजी रखा है. दोनों का रिश्ता कई सालों तक चला, जिसके बाद उन्होंने मणिपुर में लीन के गृहनगर में एक पारंपरिक मैतेई वेडिंग की. उनकी शादी ने खूब सुर्खियां बटोरीं क्योंकि यह बॉलीवुड के लिए एक अनोखी शादी थी. आपको बता दें रणदीप हुड्डा अपनी दमदार एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं, वहीं लीन लैशराम ने भी फिल्मों और मॉडलिंग में अपनी जगह बनाई है. यह खबर रणदीप हुड्डा के फैंस के लिए किसी सरप्राईज से कम नहीं है और हर कोई इस कपल को बधाई दे रहा है. ऐसी ही एंटरटेनमेंट खबरों को जानने के लिए पढ़ते रहिए बॉलीवुडलाइफ हिंदी.