Add Bollywood Life as a Preferred SourceAdd bollywoodlife as a Preferred Source

बॉलीवुड एक्टर को शादी के मंडप में टॉयलेट करने के लिए दिया गया था कटोरा, जानें दिलचस्प किस्सा

Bollywood Actor Wedding: बॉलीवुड इंडस्ट्री के पॉपुलर एक्टर ने अपनी शादी के दौरान होने वाली रस्मों के बारे में खुलासा किया है. उन्होंने एक बेहद ही हैरान करने वाली बात बताई है.

By: Shashikant Mishra  |  Published: June 21, 2025 9:18 PM IST

बॉलीवुड एक्टर को शादी के मंडप में टॉयलेट करने के लिए दिया गया था कटोरा, जानें दिलचस्प किस्सा

बॉलीवुड इंडस्ट्री के पॉपुलर एक्टर रणदीप हुड्डा (Randeep Hooda) अपने निगेटिव और पॉजिटिव रोल दोनों से फैंस का जमकर मनोरंजन करते हैं. उनकी बेहतरीन अदाकारी के तमाम चाहने वाले फैंस कायल रहते हैं. 48 साल के रणदीप हुड्डा ने साल 2023 में अपनी गर्लफ्रेंड लिन लैशराम (Lin Laishram) के साथ शादी की थी. लिन लैशराम मणिपुर की रहने वाली हैं तो उनकी शादी वहां के रीति-रिवाजों के मुताबिक हुई थी. अब रणदीप हुड्डा ने अपनी शादी के दौरान होने वाली बातों को विस्तार से बताया है और इसमें कई बातें काफी ज्यादा हैरान करने वाली हैं. आइए जानते हैं कि एक्टर ने लेटेस्ट इंटरव्यू में क्या बताया है.

रणदीप हुड्डा ने इंटरव्यू में किया शादी की रस्मों का खुलासा

रणदीप हुड्डा ने 'मिड डे' के साथ इंटरव्यू में बताया कि जब उनकी शादी हुई थी मणिपुर में हालात ठीक नहीं थे. असम राइफल्स में तैनात उनके एक दोस्त ने शादी की अरेंजमेंट करवाई थीं. वह सिर्फ अपने कुछ लोगों के साथ मणिपुर गए थे. मणिपुर में शादी की रस्में आसान नहीं होती हैं और उस दिन काफी ड्रामा होता है. लिन लैशराम ने उन्हें कुछ वीडियो दिखाकर रस्में समझाने की कोशिश की थी लेकिन वो ज्यादा कुछ समझ नहीं पाए थे. किसी को वहां की होने वाली शादी की रस्मों के बारे में आइडिया नहीं था.

रणदीप हुड्डा की मदद कर रहा था हेल्पर

रणदीप हुड्डा ने बताया, जब दूल्हा अपने सिर पर पगड़ी पहनता है तो वो अपना सिर हिला नहीं. मेरे साथ एक हेल्पर था जो मेरी मदद कर रहा था. जब आप शादी के लिए जाते हैं तो आपको एक छतरी और कटोरा दिया जाता है. उसके बाद आपको एक रूम में लेकर जाते हैं, जहां आकर आपको सब देखते हैं. फिर जब आप मंडप मं पहुंचते हैं तो आप हिल नहीं सकते. आपको चारों तरफ एक चादर से लपेट देते हैं. मैं आराम से भी बैठता तो हेल्पर कहता कि आप आज भगवान हैं, बेस्ट दिखना है. मैं दो घंटे तक सीधी कमर करके बैठा रहा. फिर मैंने कटोरे के बारे में पूछा तो हेल्पर ने बताया कि ये टायलेट के लिए है. अगर पेशाब आए तो छतरी खोलकर उसमें कर लेना.

रणदीप हुड्डा के फेरे के बाद चलने लगीं गोलियां

रणदीप हुड्डा ने आगे बताया, 'फिर लिन मंडप में आती हैं और उनके साथ भी एक हेल्पर था. वो हंस रही थीं और मुझे हंसने के लिए मना किया गया था. हमारा हरियाणवी कल्चर और मणिपुरी कल्चर बिल्कुल अलग है. लेकिन हम सभी वहां बहुत खुश थे. लिन ने इतना ज्यादा गोल्ड पहना हुआ था तो मुझे लगा कि चलो एक फिल्म तो यहीं बन गई. हमारे जैसे ही फेरे खत्म हुए कि एके-47 की हवा में चलने की आवाज आई क्योंकि वहां क्षेत्र में लड़ाई चल रही थी.' ऐसी ही एंटरटेनमेंट (Entertainment News) की लेटेस्ट खबरों के लिए बॉलीवुडलाइफ के साथ बने रहिए.