'लव आजकल 2' के बाद रणदीप हुड्डा 'मर्द' में लगाएंगे रोमांस का तड़का, इस दिन से शूटिंग होगी शुरू

रणदीप हुड्डा पिछले दिनों इम्तियाज अली की फिल्म 'लव आज कल 2' को लेकर सुर्खियों में बने हुए है।

WrittenBy
By: Ujwala Dharpawar | Published: June 10, 2019 11:56 AM IST

बॉलीवुड एक्टर रणदीप हुड्डा पिछले दिनों इम्तियाज अली की फिल्म 'लव आज कल 2' को लेकर सुर्खियों में बने हुए है। हाल ही में रणदीप हुड्डा ने इस फिल्म की शूटिंग खत्म की है। फिल्म में भले ही कार्तिक आर्यन और सारा अली खान लीड रोल में है लेकिन रणदीप हुड्डा का किरदार इनसे कुछ कम नहीं हैं। लेकिन अब एक्टर रणदीप हुड्डा को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही हैं। रणदीप की आगामी फिल्म की घोषणा हो गई है। एक्टर बहुत जल्द फिल्म ‘मर्द’ में दमदार किरदार में दिखाई देंगे। इस फिल्म की कहानी न्यू एज लव की होगी। खबर के अनुसार, इस फिल्म का निर्देशन साई कबीर करेंगे।

डायरेक्टर संजय लीला भंसाली की अपकमिंग थ्रिलर में हुई रणदीप हुड्डा की एंट्री, निभाएंगे ये किरदार

फिल्म मेकर्स ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीरें शेयर करते हुए इस फिल्म की घोषणा की है। साथ ही उन्होंने एक तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- 'आधिकारिक घोषणा... रणदीप हुड्डा #Mard में प्रमुख भूमिका में, होगी एक नए जमाने की प्रेम कहानी... साई कबीर द्वारा निर्देशित... राजू चड्ढा और राहुल मित्रा द्वारा निर्मित ... फिल्मांकन 9 नवंबर को शुरू ... 2020 रिलीज।

रणदीप हुड्डा से खार खाई कंगना रनौत की बहन रंगोली, आलिया भट्ट के बचाव में किया था ट्वीट

जी हां, इस फिल्म के जरिए रणदीप हुड्डा एक बार फिर बड़े पर्दे पर रोमांस का तड़का लगाते दिखाई देंगे। जैसे हमने बताया इस फिल्म का निर्देशन साईं कबीर कर रहे हैं तो वहीँ राजू चड्ढा और राहुल मित्रा मिलकर प्रोड्यूस करेंगे। इस फिल्म का टाइटल 'मर्द' बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन की फिल्म से लिया गया है। अमिताभ बच्चन की ये फिल्म साल 1985 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म की शूटिंग 9 नवंबर से शुरू हो जाएंगे। इसके बाद मेकर्स इस फिल्म को साल 2020 में रिलीज करेंगे। आपको बता दें, मेकर्स ने अभी तक फिल्म रिलीज डेट का ऐलान नहीं किया है। लेकिन फिल्म की शूटिंग शुरू होने के साथ ही मेकर्स इसको लेकर बड़ी घोषणा करेंगे।

बॉलीवुड और टीवी जगत की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें...

बॉलीवुड लाइफ हिन्दी के फेसबुक पेज, ट्विटर पेज और इंस्टाग्राम अकाउंट से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें...