राजस्थान की तपती गर्मी में ताबड़तोड़ मेहनत कर रही रानी मुखर्जी, जोर-शोर से चल रही 'मर्दानी 2' की शूटिंग

रानी मुखर्जी इन दिनों अपनी जल्द रिलीज होने वाली फिल्म 'मर्दानी 2' की शूटिंग में काफी व्यस्त है।

WrittenBy
By: Ujwala Dharpawar | Published: May 15, 2019 8:29 AM IST

बॉलीवुड के खूबसूरत अदाकारा रानी मुखर्जी इन दिनों अपनी जल्द रिलीज होने वाली फिल्म 'मर्दानी 2' की शूटिंग में काफी व्यस्त है। इस फिल्म की शूटिंग पिछले कुछ समय से मुंबई से दूर राजस्थान में चल रही हैं। पिछले दिनों इस फिल्म के कुछ सीन राजस्थान के कोटा एजुकेशन सिटी में हुई। पिछल 12 से 15 दिनों ने रानी मुखर्जी वहां पर अपनी फिल्म की शूटिंग में काफी बिजी है। अब तक 'मर्दानी 2' फिल्म की यूनिट ने तालाब के पास आर्ट गैलरी से लेकिन कुछ एहम सीन की शूटिंग पूरी की है। लेकिन अभी भी वहां पर फिल्म शूटिंग के सिलसिला जारी है।

वर्दी में फिर अपराधियों को छक्के छुड़ाने वाली है रानी मुखर्जी, रिलीज हुआ 'मर्दानी 2' का फर्स्ट लुक

मिली जानकरी के अनुसार, 'रानी मुखर्जी राजस्थान की जबरदस्त गर्मी में भी शूटिंग कर रही है। ये महिना वहां पर रानी ने फिल्म के लिए भरपूर एक्शन सीन शूटिंग किए है। इस वो इस दौरान खलनायक से दो- दो हाथ करती दिखाई दे रही हैं। अभी भी पूरी यूनिट यूनिट कोटा में तैनात है। राजस्थान के तापमान दिन- ब- दिन बढ़ता जा रहा है। चिलचिलाती धूप में भी रानी मुखर्जी अपनी फिल्म की शूटिंग में जी जान लगा रही हैं। 42 डिग्री तापमान भी उसे रोक नहीं सका!'

रानी मुखर्जी की 'मर्दानी 2' को लेकर हुआ बड़ा खुलासा! विलेन के किरदार में नजर आएगा 21 साल का ये गबरु जवान

खैर, पिछले दिनों मेकर्स ने 'मर्दानी 2' का पहला लुक सोशल मीडिया पर दर्शकों के लिए जारी किया था। इसमें रानी पुलिस ऑफिसर की वर्दी में प्रभावित करती दिखाई दी थी। रानी का ये लुक सोशल मीडिया पर उनके चाहने वालों ने काफी पसंद किया था। आपको बता दें, रानी मुखर्जी के इस फिल्म में किरदार शिवानी शिवाजी रॉय का होगा। 'मर्दानी 2' के पहले पार्ट में भी रानी मुखर्जी इस रोल में नजर आई थी। मालूम हो कि, मर्दानी साल 2014 में रिलीज हुई थी। इसे भी दर्शकों के काफी पसंद किया गया। 'मर्दानी 2' को आदित्य चोपड़ा प्रोड्यूस करेंगे। तो वहीं इसके डायरेक्टर गोपी पुथरन करने के बात सामने आई है। आपको बता दें, मर्दानी- 2 का पहला भाग का निर्देशन प्रदीप सरकार ने किया था।

बॉलीवुड और टीवी जगत की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें...

बॉलीवुड लाइफ हिन्दी के फेसबुक पेज, ट्विटर पेज और इंस्टाग्राम अकाउंट से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें...