बॉलीवुड एक्ट्रेस रानी मुखर्जी बहुत जल्द 'मर्दानी 2' में नजर आएंगी। पिछले काफी समय से इस फिल्म की शूटिंग राजस्थान में चल रही थी। आपको बता दें, 'मर्दानी 2' का ये पहला शेड्यूल था जोकि रानी मुखर्जी ने अपने टीम के साथ मिलकर खत्म किया। पहला शेड्यूल खत्म करने के बाद यशराज फिल्म्स ने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर करते हुए इसकी जानकरी दी है। अगर आप इस तस्वीर को गौर से देखेंगे तो आपको पता चलेगा कि इसमें 'मर्दानी 2' से जुड़ी पूरी टीम ने एक जैसे कलर की टी-शर्ट पहनी है। इन सबकी टी-शर्ट पर बड़े अक्षरों में 'मर्दानी 2' लिखा हुआ दिखाई दे रहा हैं।
इस भीड़ के बीच में रानी मुखर्जी भी दिखाई दे रहे हैं। मालूम हो कि सोशल मीडिया पर 'मर्दानी 2' की ये फोटो तेजी से वायरल हो रही हैं। देखें ये फोटो-
खबर के अनुसार, मेकर्स ने 'मर्दानी 2' की 90 प्रतिशत शूटिंग पूरी कर ली है। इस फिल्म के कुछ खास सीन । राजस्थान के कोटा और जयपुर की कुछ खूबसूरत जगह पर शूट किए गए है। राजस्थान और जयपुर में शूटिंग करने के बाद 'मर्दानी 2' की आगे की शूटिंग मुंबई में होगी। मालूम हो कि रानी मुखर्जी इस फिल्म में एसपी शिवानी शिवाजी रॉय के दमदार किरदार में दिखाई देंगी। 'मर्दानी' 22 अगस्त 2014 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म की सफलता को देखते हुए मेकर्स ने इसका सीक्वल बनाने का फैसला किया। आपको बता दें, गोपी पुथरन इस फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं। ये उनकी पहली फिल्म होगी जिसे वो निर्देशत करते दिखाई देंगे।
ठंडे बस्ते से बाहर आई अभिषेक बच्चन और रानी मुखर्जी की ‘बंटी और बबली अगेन’ ?
पिछले दिनों मेकर्स ने इस फिल्म की पहली झलक सोशल मीडिया पर जारी की थी। इसके बाद फिर से एक बार रानी मुखर्जी दमदार किरदार के साथ दर्शकों के सामने थी। उनके ये लुक भी दर्शकों ने खूब पसंद किया था। बता दें, इस फिल्म का निर्माण रानी मुखर्जी के पति आदित्य चोपड़ा कर रहे हैं।
बॉलीवुड और टीवी जगत की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें...
बॉलीवुड लाइफ हिन्दी के फेसबुक पेज, ट्विटर पेज और इंस्टाग्राम अकाउंट से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें...