वैसे तो इन दिनों एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में सिर्फ दो चीज ही चल रही हैं। एक है यश और सजंय दत्त की फिल्म केजीएफ चैप्टर 2 और दूसरे हैं रणबीर कपूर और आलिया भट्ट जिनकी हाल ही में शादी हुई है। अब इन सबसे नजरें हटें तो पता चलेगा कि आपके सामने और भी कई जबरदस्त फिल्में बड़े पर्दे पर आने वाली हैं जिसमें से एक रणवीर सिंह और शालिनी पांडे की 'जयेशभाई जोरदार' भी है। वैसे तो इस फिल्म की शूटिंग फरवरी, 2020 में खत्म हो गई थी और ये फिल्म इसी साल रिलीज भी होने वाली थी लेकिन कोविड के चलते इसकी डेट्स बार बार पोस्टपोन होती रही और आखिरकार ये फिल्म 13 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।
फिल्म को रिलीज होने में एक महीने से भी कम समय है, ऐसे में लोग ट्रेलर की मांग करने लगे हैं। दर्शकों और फैंस को ध्यान में रखते हुए मेकर्स इस फिल्म का ट्रेलर 19 अप्रैल को रिलीज करेंगे। बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक एक सोर्स ने बताया, ''जयेशभाई जोरदार का ट्रेलर 19 अप्रैल मंगलवार को रिलीज होगा। प्रोमो रिलीज होने के बाद, प्रोमोशनल एक्टिविटी तुरंत शुरू हो जाएंगी।''
View this post on Instagram
सोर्स ने फिल्म के बारे में आगे बात करते हुए कहा, ''जयेशभाई जोरदार की अंदरूनी खबरें काफी कॉन्फिडेंट हैं। यहां तक कि रणवीर सिंह भी अपने लगभग सभी इंटरव्यू में फिल्म के बारे में बोलते करते नजर आते हैं। कहा जाता है कि फिल्म में एक सामाजिक संदेश के साथ कॉमेडी भी मिक्स्ड है। बॉक्स ऑफिस के लिहाज से भी ट्रेड को लगता है कि फिल्म सिनेमाघरों में अच्छा काम कर सकती है।''
एक मीडिया रिपोर्ट में तो ये भी कहा गया था कि रणवीर सिंह को इस फिल्म में पावर मिलने वाली है। वो सुपरहीरो की तरह एक्ट करने वाले हैं। हाालंकि ये तो ट्रेलर आने के बाद ही साफ हो पाएगा। फिल्म में रणवीर सिंह के अलावा शालिनी पांडे हैं जो बॉलीवुड में डेब्यू कर रही हैं। वो तेलुगू सुपरहिट फिल्म अर्जुन रेड्डी (2017) में नजर आ चुकी हैं। इनके अलावा 'जयेशभाई जोरदार' में बोमन ईरानी और रत्ना पाठक शाह भी अहम रोल मे होंगे।