बॉलीवुड इंडस्ट्री के पॉपुलर एक्टर पंकज त्रिपाठी (Pankaj Tripathi) ने फिल्मों से लेकर वेब सीरीज में अपनी बेहतरीन एक्टिंग से लोगों का ध्यान खींचा है. हालांकि, वह अपनी निजी जिंदगी में बेहद सादगी के साथ रहते हैं. इस बीच पंकज त्रिपाठी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कुछ नई तस्वीरों को शेयर किया है, जिनमें उनका लेटेस्ट लुक देखकर हर कोई हैरान है. उनके तमाम चाहने वाले फैंस को भरोसा नहीं हो रहा है कि उनका पसंदीदा एक्टर इस तरह के अंदाज नजर आएगा. वहीं, पंकज त्रिपाठी की लेटेस्ट फोटोज पर एक्टर रणवीर सिंह (Ranveer Singh) ने धांसू कमेंट किया है.
पंकज त्रिपाठी ने शेयर की तस्वीरें
पंकज त्रिपाठी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से तीन तस्वीरें शेयर की हैं. उनका अलग तरह का लुक लोगों का ध्यान खींच रहा है. पंकज त्रिपाठी ने सलवार और स्टाइलिश शर्ट के ब्लेजर पहना हुआ है. इसके साथ ही टोपी लगा रखी है. पंकज त्रिपाठी ने इसके साथ कैप्शन लिखा है, 'एक नई शुरुआत. ये किसी दिलचस्प चीज की शुरआत है. आपको ये वाइब कैसा लगा?' की ये तस्वीरें वायरल होते ही लोगों ने रिएक्शन देना शुरू कर दिया. एक फैन ने लिखा है, 'मेरे पंकज भइया को मत बिगाड़िये प्लीज.' एक फैन ने लिखा है, 'रणवीर सिंह से थोड़ी दूरी बनाकर रखो सर.' एक फैन ने लिखा है, 'ये फोटो एआई क्यों लग रहा है.' एक फैन ने लिखा है, 'कालीन भैया कालीन पहन लिए क्या?'
TRENDING NOW
View this post on Instagram
पंकज त्रिपाठी को लेकर सिलेब्स के कमेंट
पंकज त्रिपाठी की फोटोज पर ना सिर्फ फैंस बल्कि सेलिब्रिटीज भी रिएक्शन दे रहे हैं. रणवीर सिंह ने कमेंट करते हुए लिखा है, 'अरे, ये क्या है गुरुजी? हम सुधर गए और आप बिगड़ गए.' भाग्यश्री ने लिखा है, 'ओह माई गॉड. क्या बात है.' सैफ अली खान की बहन सबा पटौदी ने लिखा है, 'वाह, माशाल्लाह.' गुलशन देवैया ने लिखा है, 'ओए पंकी पंकी ओए. सर सर सर सर सर.' इस तरह से पंकज त्रिपाठी के नए लुक पर फैंस से लेकर सिलेब्स रिएक्शन दे रहे हैं. ऐसी ही एंटरटेनमेंट (Entertainment News) की लेटेस्ट खबरों के लिए बॉलीवुडलाइफ के साथ बने रहिए.
Subscribe Now
Enroll for our free updates