इन दिनों बॉलीवुड और साउथ को लेकर खूब बहस चल रही है। अभी हाल में अक्षय कुमार ने भी इसको लेकर अपनी राय रखी है। जिसके बाद से ये मुद्दा एक बार फिर उठ गया है। अब रणवीर सिंह का भी नाम इस बहस में आ गया है। रणवीर सिंह साउथ की फिल्म को सपोर्ट करने के चक्कर में सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल हो रहे है। तो चलिए जानते है कौन सी है, वो फिल्म जिसको रणवीर सिंह ने सपोर्ट करने के चक्कर में ट्रोल हो रहे है।
कमल हासन की फिल्म को किया स्पोर्ट
कमल हासन की फिल्म 'विक्रम‘ जल्द ही रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में कमल हासन के साथ विजय सेतुपति और फहाद फासिल लीड रोल में नजर आने हैं। साथ ही इसमें सूर्या कैमियो करते दिखेंगे। कमल हसन की फिल्म का फैंस बहुत दिनों से इंतजार कर रहे थे। जानकारी के लिए बता दें कि ये फिल्म तमिल में बनी है। लेकिन इस फिल्म को हिंदी में भी रिलीज किया जाएगा। रणवीर सिंह ने इसी फिल्म को सपोर्ट किया है। जिसके बाद से वो सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल हो रहे है। रणवीर सिंह ने लिखा, मेरे टैलेंटेड दोस्त लोकेश और भारतीय सिनेमा गे दिग्गज कमल हासन को चीयर्स। यह ट्रेलर फायर है।‘ उनकी ये बात यूजर्स को रास नहीं आई। तो चलिए देखते ट्रोल्स ने उनकी कैसे क्लास लगाई। Also Read - Ranveer Vs Wild With Bear Grylls Trailer: हजारों फीट ऊपर जाकर रणवीर सिंह को आई दीपिका पादुकोण की याद, देखें वीडियो
यूजर्स ने बोली ये बात
रणवीर सिंह के इस ट्वीट पर यूजर्स खूब कमेंट कर रहे है। एक यूजर ने लिखा, 'दूसरे की फिल्म को प्रमोट करो और अपनी फिल्म का पता नहीं है। फ्लॉप हो गई है या क्या हुआ , उसके बारे में कुछ बोलोगे नहीं।' तो वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, ‘उधर इनकी लंका बॉलीवुड जली पड़ी है, टॉलीवुड को प्रमोट करने चले आए।' इसको लेकर आपकी क्या राय है। कमेंट कर के हमें जरूर बताएं। Also Read - कार्तिक आर्यन से पहले इन एक्टर्स को मिला डायरेक्टर्स की तरफ से महंगा तोहफा, देखें लिस्ट
Also Read - 'रक्षाबंधन' से पहले इन बॉलीवुड फिल्मों में दिखाई गई भाई-बहन की भावुक कहानी
बॉलीवुड, हॉलीवुड, साउथ, भोजपुरी और टीवी जगत की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें...
बॉलीवुड लाइफ हिन्दी के फेसबुक पेज, ट्विटर पेज,
यूट्यूब पेज और इंस्टाग्राम अकाउंट से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें... ताजा गॉसिप के लिए हमें फेसबुक मैसेंजर पर फॉलो करें।
- ByAbhay
-
- Published: May 22, 2022 5:29 PM IST