शाहरुख खान और रणवीर सिंह का वीडियो वायरल
Ranveer Singh Ignored Shah Rukh Khan?: रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी 10 अप्रैल 2026 को अपना 30वां जन्मदिन मनाने वाले हैं, लेकिन उनके जन्मदिन का जश्न एक दिन पहले से ही शुरू हो चुका है. अनंत अपना 30वां जान्मदिन जामनगर में बना रहे हैं, जिसमें शामिल होने के लिए बी-टाउन के तमाम सितारें पहुंच रहे हैं. इसमें शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) और सलमान खान (Salman Khan) से लेकर रणवीर सिंह (Ranveer Singh) समेत कई बड़े नाम शामिल हैं. वहीं जश्न की फोटोज और वीडियो भी सामने आने लगी है, इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसी क्लिप वायरल होने लगी जिसे देखने के बाद इंटरनेट पर एक अलग ही बहस छिड़ गई है.
अनंत अंबानी के बर्थडे बैश से सामने आए एक वीडियो में रणवीर सिंह शाहरुख खान की मैनेजर पूजा ददलानी से बात करते नजर आ रहै हैं. वीडियो में दोनों को एक-दूसरे के गले मिलते और गाल पर किस करके ग्रीट करते हुए देखा जा सकता है. यहां तक तो सब ठीक था, लेकिन क्लिप में आगे शाहरुख खान को रणवीर को पीछे से थपथपाते और फिर बड़े प्यार से उनका गाल छूते हुए देखा गया. जिसके बाद रणवीर शाहरुख से कुछ कहते हैं और फिर तुरंत आगे बढ़कर अनंत अंबानी, राधिका मर्चेंट और बाकी मेहमानों से मिलने चले गए.
वहीं जैसे ही रणवीर सिंह और शाहरुख खान (Shah Rukh Khan Viral Video) का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ लोग दो गुटों में बंट गए. एक तरफ जहां रणवीर का शाहरुख के पास ज्यादा देर न रुकना फैंस को खटक गया और वो इसे इग्नोरेंस बताने लगे वहीं कुछ लोग 'धुरंधर' स्टार का सपोर्ट करते भी दिखे. वीडियो पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, 'LOL, उसने शाहरुख खान को सरेआम इग्नोर कर दिया, जबकि शाहरुख उनका गाल छूकर अटेंशन पाने की कोशिश कर रहे थे.' दूसरे ने लिखा, 'रणवीर ने सबके सामने शाहरुख खान को भाव नहीं दिया.' वहीं एक अन्य ने लिखा, 'रणवीर सिंह ने तो शाहरुख खान के मुंह पर उन्हें इग्नोर कर दिया.'
Ranveer Singh Literally Ignored Shahrukh Khan on his face ??
When all the celebrities were together at Anant Ambani's birthday party, everyone's eyes were on Ranveer Singh and Shahrukh Khan were literally feeling left out
Shahrukh then tried to talk to him, but he just smiled… pic.twitter.com/OQyf8ikfgz
— Courageous (@CourageousRo) April 9, 2026
वहीं इस वीडियो पर कुछ लोगों ने लिखा, 'इग्नोर नहीं कर रहे...रणवीर सिंह सिर्फ हमेशा की तरह अपने ही जोन में हैं', दूसरे ने लिखा, 'ऐसा कुछ नहीं है, रणवीर ने शाहरुख को इग्नोर नहीं किया.' इस वायरल वीडियो पर ऐसी ही तमाम मिली-जुली प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है.
आपको बता दें कि, इस पार्टी में बी-टाउन के तमाम सितारों का मेला देखने को मिला. वहीं अगर बात करें शाहरुख खान के लुक की तो उन्होंने इस पार्टी के लिए ब्लैक एंड व्हाइट धारीदार शर्ट को चुना और कूल सनग्लासे में हमेशा की तरह स्टाइलिश लग रहे ते. वहीं, रणवीर सिंह अपने सिग्नेचर स्टाइल में ऑल-ब्लैक लुक में काफी डैशिग नजर आए. इन दोनों के अलावा भी इस पार्टी में तमाम सितारे पहुंचे. ऐसी ही एंटरटेनमेंट की खबरों को जानने के लिए पढ़ते रहिए बॉलीवुडलाइफ हिंदी…