Add Bollywood Life as a Preferred SourceAdd bollywoodlife as a Preferred Source

पाकिस्तान में धड़ल्ले से बिक रही 'धुरंधर' की DVD, सिर्फ इतने रुपये में फिल्म देख रहे पड़ोसी देश के लोग

Dhurandhar DVD Sold In Pakistan: फिल्म 'धुरंधर' को पाकिस्तान ने बैन कर दिया था. रणवीर सिंह की फिल्म की डीवीडी पड़ोसी देश के बाजारों में बहुत तेजी से बिक रही हैं.

By: Shashikant Mishra  |  Published: February 13, 2026 6:09 PM IST

पाकिस्तान में धड़ल्ले से बिक रही 'धुरंधर' की DVD, सिर्फ इतने रुपये में फिल्म देख रहे पड़ोसी देश के लोग

बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की फिल्म 'धुरंधर' (Dhurandhar) का कमाल ना सिर्फ भारत में बल्कि दुनिया के तमाम देशों में देखने को मिला. वहीं, इस फिल्म पाकिस्तान समेत गल्फ के देशों में बैन कर दिया गया था. फिल्म को लेकर कहा गया था कि इसमें एंटी-पाकिस्तान स्टोरी दिखाई गई है. फिल्म 'धुरंधर' को भले ही पड़ोसी देश ने बैन कर दिया लेकिन वह ओटीटी पर ये फिल्म खूब देखी जा रही है. अब तो रणवीर सिंह की फिल्म पाइरेटेड डीवीडी पाकिस्तानी बाजार में उपलब्ध हैं और सस्ते दामों में खरीदकर लोग इसे देख रहे हैं. आइए जानते हैं कि क्या खबर सामने आई है.

फिल्म 'धुरंधर' ने किया इतना कलेक्शन

आदित्य धर के डायरेक्शन में बनने वाली फिल्म 'धुरंधर' ने बॉक्स ऑफिस पर बंपर कमाई की है. इस फिल्म भारत में जहां 900 करोड़ रुपये से ज्यादा तो वर्ल्डवाइड 1300 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की है. दिलचस्प बात ये है कि फिल्म 'धुरंधर' को पड़ोसी देश पाकिस्तान में बैन करने के बाद भी देखा जा रहा है. रणवीर सिंह की इस फिल्म की डीवीडी पाकिस्तान में मार्केट में धड़ल्ले से बेची जा रही है और इसकी कीमत ज्यादा नहीं है. इससे पता चल रहा है कि पाकिस्तान की सरकार कितना भी भारतीय फिल्मों पर बैन लगा ले लेकिन वहां के लोगों में इंडियन मूवीज का क्रेज नहीं खत्म कर पाएगी.

View this post on Instagram

A post shared by Karl Rock (@iamkarlrock)

पाकिस्तान में 16 रुपये में उपलब्ध है फिल्म 'धुरंधर'

यूट्यूबर कार्ल रॉक ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें आप देख सकते हैं कि वह पाकिस्तान की मार्केट में नजर आ रहे हैं. पड़ोसी देश की बाजार में रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' की पायरेटेड कॉपी बेची जा रही है. इसकी कीमत सिर्फ 16 रुपये है. बताते चलें कि पाकिस्तान में इस फिल्म को सिर्फ दो हफ्तो में करीब 20 लाख लोगों ने गैर-कानूनी तरीके से डाउनलोड किया है. इस तरह से रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' ने फिल्म '2.0' और 'रईस' जैसी फिल्मों के रिकॉर्ड को तोड़ दिया. गौरतलब है कि साल 2025 की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'धुरंधर' में रणवीर सिंह के अलावा सारा अर्जुन, अक्षय खन्ना, आर माधवन, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त और राकेश बेदी जैसे स्टार्स नजर आ रहे हैं. ऐसी ही एंटरटेनमेंट (Entertainment News) की लेटेस्ट खबरों के लिए बॉलीवुडलाइफ के साथ बने रहिए.