बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह अपनी एक्टिंग के साथ ही अपने अनोखे अंदाज के लिए फेमस हैं। वह आए दिन अपने अंदाज से लोगों का ध्यान खींचते हैं। सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहने वाले रणवीर सिंह ने अब अपनी आने वाली फिल्म 'जयेशभाई जोरदार' का एक अनोखा पोस्टर शेयर किया है। जो लोगों को खूब पसंद आ रहा है। रणवीर सिंह की ये फिल्म काफी चर्चा में बनी हुई है।
रणवीर सिंह ने शेयर किया फिल्म का पोस्टर
रणवीर सिंह ने रविवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से अपनी फिल्म 'जयेशभाई जोरदार' का पोस्टर शेयर किया है। इसमें आप देख सकते हैं कि वह जयेशभाई के लुक में नजर आ रहे हैं और उनकी गोद में एक न्यू बॉर्न बेबी की आर्टिफिशियल तस्वीर दिख रही हैं, जिसको गर्भनाल से जुड़ा हुआ दिखाया गया है। पोस्टर पर लिखा है, 'जयेशभाई को लड़का होगा या लड़की?' रणवीर सिंह ने इस पोस्ट के कैप्शन में लिखा, 'आपको क्या लगता है?' रणवीर सिंह की इस पोस्ट को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं और जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
'जयेशभाई जोरदार' 13 मई को होगी रिलीज
रणवीर सिंह की फिल्म 'जयेशभाई जोरदार' में उनके साथ शालिनी पांडे नजर आएंगी। वहीं, बोमन ईरानी और रत्ना पाठक शाह भी अहम भूमिका में हैं। दिव्यांग टक्कर के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म 13 मई, 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
रणवीर सिंह की आने वाली फिल्में
वर्क फ्रंट की बात करें तो रणवीर सिंह फिल्म 'जयेशभाई जोरदार' के अलावा फिल्म 'सर्कस' और फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में भी नजर आएंगे। रणवीर सिंह पिछली बार साल 2021 में रिलीज हुई फिल्म '83' में नजर आए थे। ये फिल्म साल 1983 में भारतीय क्रिकेट टीम की वर्ल्ड किक्रेट कप में जीत पर आधारित थी। रणवीर सिंह ने फिल्म तत्कालीन कप्तान कपिल देव का रोल किया था।