बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह (Ranveer Singh) इस दिनों अपनी आगामी रिलीज होने वाली फिल्म '83' की शूटिंग में काफी व्यस्त हैं। रणवीर सिंह (Ranveer Singh) इस फिल्म की शूटिंग के लिए लंदन में है। मिली जानकरी के अनुसार, फिल्म '83' बॉलीवुड का ये स्टार एक्टर क्रिकेटर कपिल देव की भूमिका में दिखाई देंगे। इसके लिए वो खास तैयारी करते पिछले दिनों ही दिखाई दिए थे। कपिल देव के किरदार के लिए उन्होंने ने ना सिर्फ क्रिकेट के गूढ़ सीखे बल्कि क्रिकेटर कपिल देव जैसी बॉडी लैंग्वेंज सीखने को लेकर नया प्रयास कर रहे हैं।
फिल्म '83' से रिलीज हुआ रणवीर सिंह का फर्स्ट लुक, कपिल देव के अवतार में आए नजर
मिली जानकरी के अनुसार, रणवीर सिंह (Ranveer Singh) फिल्म '83' में एथलीट बॉडी पाने के लिए खास डाइट फॉलो कर रहे हैं। मिड डे ने अपना रिपोर्ट में कहा- फिल्म के लिए रणवीर सिंह इन दिनों हैवी प्रोटीन डाइट पर हैं। जिसके तहत वो क्रिसप बेकन ऑमलेट, जलपैनो, फ्रेश बैरी जैसे आहार का सेवन कर रहे हैं। कॉर्बस खाने से बॉडी को एनर्जी मिलती है तो वहीँ प्रोटीन फैट में मसल्स बढ़ते है और फैट खत्म होता है।' इस रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि, रणवीर सिंह को खाने में मीठा बहुत पसंद है जिसके चलते डाइट में इसको भी रखा है लेकिन वो भी हेल्दी। उनके खाने में अवैकेडो मूज इस्तेमाल किया गया है। 90 फीसदी डार्क चॉकलेट से अवैकेडो मूज को बनाया गया है।'
खैर, बात अगर फिल्म '83' की करें तो, जैसे हमने बताया कि फिल्म में रणवीर सिंह (Ranveer Singh) क्रिकेटर कपिल देव के किरदार में दिखाई देंगे। निर्देशक कबीर खान ने फिल्म की कहानी बहुत रोमांचक बनाई है। फिल्म में रणवीर सिंह की पत्नी दीपिका पादुकोण भी दिखाई देगी। फिल्म में उनका किरदार कपिल देव की पत्नी रोमी देव की भूमिका में नजर आएंगे। हाल ही में मेकर्स ने एक तस्वीर शेयर करते हुए इस खबर की जानकरी दी थी। जारी इस फोटो में रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण और निर्देशक कबीर खान भी दिखाई दिए थे।
बॉलीवुड और टीवी जगत की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें...
बॉलीवुड लाइफ हिन्दी के फेसबुक पेज, ट्विटर पेज और इंस्टाग्राम अकाउंट से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें...
Subscribe Now
Enroll for our free updates