'सिम्बा' के लुक में जिम के बाहर स्पॉट किए गए रणवीर सिंह, जल्द शुरू करेंगे शूटिंग

फिल्मों में किरदार के लिए ट्रांसफॉर्मेशन की बात हो तो रणवीर सिंह का कमिटमेंट देखते ही बनता है।

WrittenBy
By: BollywoodLife | Published: May 29, 2018 6:32 PM IST

फिल्मों में किरदार के लिए ट्रांसफॉर्मेशन की बात हो तो रणवीर सिंह का कमिटमेंट देखते ही बनता है। रणवीर के इस काम को हम उनकी पिछली फिल्मों में भी बखूबी देख चुके हैं। फिर चाहे वह 'पद्मावत' में अलाउद्दीन खिलजी का किरदार हो या फिर 'बाजीराव मस्तानी' में पेशवा राव का किरदार, रणवीर ने अपने किरदार के लिए खुद के ट्रांसफॉर्मेशन से हमेशा चौंकाया है। पेशवा बाजीराव के किरदार के लिए तो रणवीर ने अपने सिर को मुंडवाने से भी परहेज नहीं किया, जो कि किरदार के लिए उनकी डेडीकेशन दिखाता है।

जोया अख्तर की 'गली ब्वॉय' की शूटिंग निपटाने के बाद रणवीर ने 'सिम्बा' के कैरेक्टर के लिए अपनी बॉडी पर काम करना शुरू कर दिया था और अब जो ताजा तस्वीरें सामने आई हैं, उन्हें देखकर लग रहा है कि रणवीर ने खुद को इस रोल के लिए तैयार कर लिया है। मंगलवार को रणवीर को उनके जिम के बाहर स्पॉट किया गया और उनकी बॉडी को देखकर ऐसा लग रहा है कि वह अब रोहित शेट्टी की 'सिम्बा' की शूटिंग शुरू करने के लिए तैयार हैं।

Ranveer-Singh-(4)

Ranveer-Singh-(1)

Ranveer-Singh-(3)

इन तस्वीरों में रणवीर मूंछों में नजर आ रहे हैं जो उनकी फिल्म सिम्बा के पोस्टर की याद दिला रहे हैं। ऐसे में रणवीर के इस लुक को देखकर यह तो तय है कि उन्होंने 'सिम्बा' के लिए अपनी तैयारी पूरी कर ली है। रणवीर अपने इस नए लुक में चार्मिंग नजर आ रहे हैं। फिल्म 'सिम्बा' में रणवीर एक पुलिसकर्मी के किरदार में नजर आएंगे। इसमें उनके किरदार का नाम संग्राम भालेराव होगा। 'सिम्बा' जूनियर एनटीआर की हिट तेलुगु फिल्म 'टेम्पर' की रीमेक है। 'टेम्पर' एक सुपरहिट फिल्म थी। फिल्म की कहानी एक भ्रष्ट पुलिसकर्मी की कहानी कहती है, जिसकी जिंदगी प्यार होने के बाद पूरी तरह से बदल जाती है। 'सिम्बा' में रणवीर सिंह, सैफ और अमृता की बेटी सारा अली खान के साथ रोमांस करते हुए नजर आएंगे। फिल्म में सारा एक एनिमल वेलफेयर ग्रुप की मेंबर के तौर पर नजर आएंगी।