'गली बॉय' और 'सिम्बा' के बाद '83' के लिए इस तरह मेकओवर करेंगे रणवीर सिंह, फॉलो कर रहे हैं टाइट रुटीन

रणवीर सिंह अब 1983 के वर्ल्ड कप में भारत की विजय की दास्तां को पर्दे पर दिखाने वाले हैं।

WrittenBy
By: Shivani Bansal | Published: February 6, 2019 12:21 PM IST

रणवीर सिंह बॉलीवुड के उन स्टार्स की लिस्ट में आते हैं जो अपने किरदार के लिए जमकर मेहनत करते हैं। बीते साल आई उनकी फिल्म 'पद्मावत' के लिए रणवीर सिंह की जमकर तारीफें हुई थी। इस फिल्म में अलाउद्दीन खिलजी के किरदार में खुद को ढालने के लिए रणवीर सिंह ने अपने लुक्स में काफी बदलाव किया था और बेहद कड़ी मेहनत की थी।

इसके बाद रणवीर सिंह ने अपनी फिल्म 'सिम्बा' के लिए भी लुक्स में काफी बदलाव किया और काफी वजन बढ़ाया। पुलिस के किरदार में नजर आने के लिए रणवीर सिंह ने मुश्किल जिम रुटीन फॉलो किया था और जमकर बॉडी-शॉडी बनाई थी। इस फिल्म के तुरंत बाद ही रणवीर अब अपनी अगली फिल्म की तैयारियों में जुट गए हैं। रणवीर सिंह, अनुष्का शर्मा और कटरीना समेत ये 10 कलाकार अपने लुक की वजह से हो जाते थे रिजेक्ट, आज करते हैं बॉलीवुड पर राज

रणवीर सिंह अब 1983 के वर्ल्ड कप में भारत की विजय की दास्तां को पर्दे पर दिखाने वाले हैं। इस फिल्म में रणवीर कपिल देव के किरदार में नजर आएंगे। जाहिर है कि इस किरदार के लिए रणवीर को काफी दुबला दिखना होगा क्योंकि पुरानी फोटो में कपिल देव काफी पतले दिखते हैं।

इस बात को हमसे बेहतर खुद रणवीर समझते हैं और उन्होंने इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी है। डीएनए की एक रिपोर्ट की मानें तो ऐक्टर ने खुद को इस किरदार में ढालने के लिए कड़ा रुटीन फॉलो करना शुरू कर भी दिया है। वो काफी स्ट्रीक्ट डाइट फॉलो कर रहे हैं। इतना ही नहीं, उन्होंने क्रिकेट की बारिकियां सीखनी भी शुरू कर दी है। इन दिनों वो मोहाली स्टेडियम में क्रिकेट के गुर सीख रहे हैं। 'अंदाज अपना अपना' के रीमेक में इन दो स्टार्स को देखना चाहते हैं आमिर खान, क्या सलमान खान होंगे तैयार!

रिपोर्ट के मुताबिक, कई भारतीय भाषाओं में बनने वाली कबीर खान के डायरेक्शन की फिल्म '83' में रणवीर सिंह एक एथलीट की लाइफ रुटीन फॉलो कर रहे हैं। सूत्र ने कहा, 'वो पूरी तरह से एथलीट बनने की कोशिश कर रहे हैं। जल्दी ही वो एकदम क्रिकेट खिलाड़ी की तरह दिखेंगे जो हवा से बातें करते हैं।'

बॉलीवुड और टीवी जगत की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें...

बॉलीवुड लाइफ हिन्दी के फेसबुक पेज, ट्विटर पेज और इंस्टाग्राम अकाउंट से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें...