Ranveer Singh Trolled: भारतीय स्पेस रिचर्स संस्थान यानी इसरो (ISRO) के मून मिशन 'चंद्रयान 3' (Chandrayaan 3) की सफलता ने आज देश का सीना गर्व से चौड़ा कर दिया है। 'चंद्रयान 3' ने 40 दिनों की यात्रा के बाद आखिरकार चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर अपना पहला कदम रखकर इतिहास रह दिया, पूरी दुनिया में यह उपलब्धि हासिल करने वाला भारत पहला देश बन गया है। इसरो की इस सफलता से देश का हर नागरिक खुश है। लेकिन इसी बीच एक्टर रणवीर सिंह (Ranveer Singh) का एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसको लेकर वह सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल हो रहे हैं।
दरअसल हाल ही में एक्टर रणवीर सिंह (Ranveer Singh) बांद्रा के एक डबिंग स्टूडियो में स्पॉट हुए, जहां से उनका वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में रणवीर सिंह ऑल ब्लैक आउटफिट में नजर आ रहे हैं, इसके साथ ही उन्होंने अपने मुंह पर ब्लैक कलर का मास्क लगाया हुआ है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि पैपराजी रणवीर सिंह को बताते हैं कि 'चंद्रयान 3' (Chandrayaan 3) सक्सेसफुल हो गया है, लेकिन एक्टर पैप्स को नजरअंदाज कर देते हैं और सीधे अपनी गाड़ी में जाकर बैठ जाते हैं।
रणवीर सिंह (Ranveer Singh) का वीडियो
View this post on Instagram
हालांकि वीडियो में रणवीर सिंह का यह रवैया लोगों को बिल्कुल भी पसंद नहीं आ रहा है और अपने इस एटीट्यूड को लेकर रणवीर सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल हो रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "इतनी बड़ी बात का भी कोई रिएक्शन नहीं दिया, ये कोई नॉर्मल बात थोड़ी है और करो बाबा बाबा।" तो वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा, "किन लोगों से पूछ रहे हो, इनको तो इनकी मूवी आती है तब काम पड़ता है और बाकी देश विरोधी गतिविधियों के सपोर्ट में बोलते हैं।" तो वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा, "इन्हें क्या पता कि आखिर चंद्रयान क्या है, शर्म करो।" एक और यूजर ने रणवीर सिंह के इस वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, "इनको कोई लेना-देना नहीं है देश से, इन्हें तो बस अपनी फिल्म के प्रमोशन से लेना- देना है।"
Subscribe Now
Enroll for our free updates