रणवीर सिंह इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म जयेशभाई जोरदार को लेकर सुर्खियों में हैं। फिल्म में उन्होंने एक गुजराती शख्स का कैरेक्टर किया है और साथ ही फिल्म में एक सोशल मैसेज भी है। फिल्म का ट्रेलर पहले ही रिलीज हो चुका है जिसके मुताबिक रणवीर अपनी होने वाली बेटी को बचाते नजर आते हैं, क्योंकि उनके परिवार में पहली बेटी के बाद किसी को दूसरी बेटी नहीं बेटा चाहिए था। खैर, फिलहाल तो रणवीर अपनी फिल्म की प्रमोशन में जुट गए हैं। ये फिल्म 13 मई को रिलीज हो रही है।
फिल्म के प्रमोशन के लिए रणवीर सिंह एक बार फिर से अपने अनोखे अंदाज में निकले हैं। उन्होंने एक पजामा और बहुत ही खुली सी शर्ट पहनी है। उनकी शर्ट और पजामा काफी प्रिंटेड है। इस वीडियो को देखकर एक बार फिर से लोगों ने रणवीर सिंह के मजे लिए हैं। एक यूजर ने मजे लेते हुए लिखा, ''फिर से दीपिका का पजामा डाल लिया।'' दूसरे ने लिखा, ''क्या पजामा है ये। कई लोगों की नजर तो उनके जूतों पर भी पड़ी हैं। यूजर ने लिखा, ''कच्चे आम के जूते हैं क्या?'' यहां देखिए रणवीर का ये अनोखा रूप। Also Read - Ray Liotta का 67 साल की उम्र में निधन, मनोज बाजपेयी से लेकर प्रिंयका चोपड़ा ने हॉलीवुड एक्टर को दी श्रद्धांजलि
रणवीर सिंह इससे पहले फिल्म 83 में नजर आए थे जिसमें उन्होंने लीजेंड क्रिकेटर कपिल देव का किरदार किया था। फिलहाल रणवीर करण जौहर की फिल्म रॉकी और रानी की कहानी में बिजी हैं। इस फिल्म में उनके साथ आलिया भट्ट का लीड रोल है, जो कि उनके साथ गली बॉय में भी नजर आई थीं। इसके अलावा वो रोहित शेट्टी की फिल्म सर्कस में भी नजर आएंगे। Also Read - 'Cirkus' के बाद रोहित शेट्टी और रणवीर सिंह ने तीसरी बार मिलाया हाथ !! इस बार एक्शन होगा भरपूर
बॉलीवुड, हॉलीवुड, साउथ, भोजपुरी और टीवी जगत की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें...
बॉलीवुड लाइफ हिन्दी के फेसबुक पेज, ट्विटर पेज,
यूट्यूब पेज और इंस्टाग्राम अकाउंट से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें... ताजा गॉसिप के लिए हमें फेसबुक मैसेंजर पर फॉलो करें।