राशा थडानी ने 'टिप टिप बरसा पानी' पर किया डांस, वीडियो देख लोग बोले- 'रवीना टंडन की...'

Rasha Thadani Dance Video: रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी ने जी सिने अवॉर्ड में गाने 'टिप टिप बरसा पानी' पर धमाकेदार डांस किया है. उनका वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है.

WrittenBy
By: Shashikant Mishra | Published: May 19, 2025 7:15 AM IST

बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन (Raveena Tandon) की बेटी राशा थडानी (Rasha Thadani) भी काफी पॉपुलर हैं. उन्होंने इस साल सिनेमाघरों में रिलीज हुई बॉलीवुड फिल्म आजाद से एक्टिंग डेब्यू किया है. राशा थडानी की डेब्यू फिल्म भले ही बॉक्स ऑफिस पर पिट गई लेकिन वह लगातार चर्चा में बनी रहीं. गाने उई अम्मा पर उनके डांस मूव्स ने लोगों का ध्यान खींचा. अब राशा थडानी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इसमें वह अपनी मां रवीना टंडन के गाने 'टिप टिप बरसा पानी' पर डांस करती नजर आ रही हैं. राशा थडानी को लेकर कमेंट कर रहे हैं.

राशा थडानी के वायरल वीडियो पर आए कमेंट

राशा थडानी ने हाल ही में जी सिने अवॉर्ड्स 2025 के दौरान डांस परफॉर्मेंस दी. उन्होंने अपनी मां रवीना टंडन के गाने 'टिप टिप बरसा पानी' पर डांस किया और अवॉर्ड फंक्शन में मौजूद लोगों का दिल जीत लिया. राशा थडानी के डांस को लोग खूब पसंद कर रहे हैं और रिएक्शन दे रहे हैं. हालांकि, अधिकतर लोगों ने उनकी मां रवीना टंडन के डांस को बेहतर बताया है. एक यूजर ने लिखा है, 'रवीना टंडन की बात अलग है.' एक यूजर ने लिखा है, 'मां के डांस का कोई जवाब नहीं है.' एक यूजर ने लिखा है, 'नई जेनरेशन की रवीना टंडन.' एक यूजर ने लिखा है, 'मां को टक्कर देने आई बेटी.' गौरतलब है कि जी सिने अवॉर्ड्स 2025 में बॉलीवुड के कई स्टार्स ने एक से बढ़कर एक परफॉर्मेंस दीं.

फिल्म 'मोहरा' में रवीना टंडन ने किया था डांस

बताते चलें कि साल 1994 में रिलीज हुई फिल्म 'मोहरा' में अक्षय कुमार और रवीना टंडन ने गाना 'टिप टिप बरसा पानी' पर डांस किया था. इस गाने को उदित नारायण और अलका याग्निक ने अपनी आवाज दी थी. इस गाने में रवीना टंडन के अंदाज ने लोगों का दिल जीत लिया. 3 दशक से ज्यादा समय के बाद भी 'टिप टिप बरसा पानी' गाना बजता है तो लोग थिरकने पर मजबूर हो जाते हैं. ऐसी ही एंटरटेनमेंट (Entertainment News) की लेटेस्ट खबरों के लिए बॉलीवुडलाइफ के साथ बने रहिए.

About the Author

Shashikant Mishra

Shashikant Mishra

शशिकांत मिश्र 10 साल से खबरों की दुनिया में हैं. अब इनका सफर बॉलीवुड लाइफ के साथ आगे बढ़ रहा है. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की हर गतिविधि पर पैनी नजर रखते हैं और लोगों तक तेजी से खबरें पहुंचाते हैं. इसके साथ ही सिनेमा की दुनिया से जुड़े सितारों की पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ की जानकारी लेकर आते हैं. रिसर्च बेस्ड आर्टिकल लिखने में दिलचस्पी रखते हैं. फिल्मी गलियारों में रहने वाले कई सितारों का इंटरव्यू किया है. इन्होंने राजस्थान पत्रिका, अमर उजाला, नवभारत टाइम्स में काम किया है. इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स की डिग्री ली है.