Rasha Thadani ने गर्दन के पीछे गुदवाया टैटू, इस खास शख्स को किया डेडिकेट- Video

Rasha Thadani Tatoo: एक्ट्रेस रवीना टंडन की लाडली राशा थडानी ने हाल ही में अपनी गर्दन पर टैटू गुदवाया है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. राशा ने इस टैटू को खास शख्स को डेडिकेट किया है.

WrittenBy
By: Pratibha Gaur | Published: May 25, 2025 4:17 PM IST

बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस रवीना टंडन (Raveena Tandon) की लाडली राशा थडानी (Rasha Thadani) बॉलीवुड में अपना डेब्यू कर चुकी हैं. वह अमान देवगन के साथ फिल्म 'आजाद' में नजर आई थीं. वैसे तो यह मूवी बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई थी, लेकिन फिल्म में राशा की एक्टिंग से लेकर उनका गाना 'उई अम्मा' लोगों को काफी पसंद आया था. राशा थडानी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर अपने फोटोज और वीडियोज फैंस के साथ साझा करती नजर आ जाती हैं. अब इसी बीच राशा थडानी का एक नया वीडियो सामने आया है, जिसमें वह अपनी गर्दन पर टैटू गुदवाती नजर आ रही हैं. इस वीडियो में राशा के साथ उनकी मां रवीना टंडन भी दिखाई दे रही हैं.

राशा थडानी (Rasha Thadani) ने गर्दन पर गुदवाया टैटू

वायरल हो रहे इस वीडियो को बॉलीवुड हंगामा के इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया गया है. इस वीडियो में देखने को मिल रहा है कि राशा थडानी अपनी गर्दन पर बटरफ्लाई टैटू बनवा रही हैं और साथ ही वह कह रही हैं कि मैंने अपनी मां से इंस्पायर होकर टैटू बनवाया है. इसके अलावा राशा थडानी ने ये भी बताया कि उनकी हमेशा से चाहत थी कि वह टैटू बनावाएं. वीडियो में राशा थडानी ब्लैक कलर के टॉप में बहुत खूबसूरत लग रही हैं. इस वीडियो में राशा ने ये भी बताया कि उन्होंने ये टैटू अपनी मां रवीना टंडन को डेडिकेट किया है.

देखें वीडियो

राशा थडानी (Rasha Thadani) के वीडियो पर लोगों के कमेंट्स

एंटरटेनमेंट न्यूज (Entertainment News) के मुताबिक राशा थडानी के इस वीडियो पर लोग खूब कमेंट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, 'आप बहुत ही जबरदस्त लग रही हैं.' तो वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा, 'जैसी मां बिल्कुल वैसी बेटी.' बता दें कि राशा थडानी का जन्म साल 2005 में हुआ था और अब वह 20 साल की हो गई हैं. राशा अक्सर अपनी मां के साथ धार्मिक स्थलों पर दर्शन के लिए जाती हैं, वह अपनी मां के साथ चारों धामों और 12 ज्योतिर्लिंगों की यात्रा कर चुकी हैं.