Vijay Rashmika Wedding: साउथ सिनेमा के स्टार कपल रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा अपने रिश्ते को एक कदम आगे लेकर जाने के लिए तैयार है. कपल जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाला है और रश्मिका विजय ने अपने रिश्ते की तरह शादी को भी एकदम प्राइवेट रखने का फैसला किया है. तभी तो कपल या फिर परिवार की तरफ से शादी से जुड़ी कोई जानकारी नहीं दी जा रही, लेकिन धीरे धीरे चीजें सामने आ रही हैं. अब विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना का वेडिंग वेन्यू से जुड़ा अपडेट आया है और इससे साफ हो गया है कि कपल ने अपनी जिंदगी के सबसे बड़े दिन को स्पेशल बनाने के लिए उदयपुर को चुना है.
कहां पर होगी रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी ?
जी हां, बॉलीवुड की कई कपल की तरह रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने भी अपनी शादी के लिए उदयपुर को चुना है. कपल अरावली की खूबसूरत पाड़ियों के बीच एक शानदार होटल में सात फेरे लेगा. दोनों शहर की भीड़भाड़ से दूर अरावली पहाड़ियों के बीच बसा ITC Momento में दूल्हा दुल्हन बनेंगे. ITC Momento में ही कपल की शादी होने वाली है, जो उदयपुर से 25 किमी दूर नाथद्वारा मार्ग पर कैलाशपुरी गांव के पास है. इस शादी को प्राइवेट रखने के लिए ये होटल बेस्ट है क्योकि इस होटल का रास्ता पूरी तरह प्राइवेट है. इस होटल के लिए एक साइन बोर्ड तक भी नहीं लगा है. ऐसे में शादी में होने वाली रस्मों से जुड़ी कोई डीटेल बाहर आना काफी मुश्किल है. हैरानी की बात यह है कि इस होटल का पर्सनल हेलीपैड भी है, जिसका इस्तेमाल मेहमानों की एंट्री के लिए आसानी से हो जाएगा.
शादी का पूरा शेड्यूल
रिपोर्ट्स के मुताबिक, रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा 26 फरवरी को शादी करने वाले हैं, लेकिन उससे पहले उदयपुर के शाही होटल में दोनों की शादी की रस्में होंगी. दावा है कि 23 से शादी का जश्न शुरू हो जाएगा और इसी दिन से मेहमानों का आना भी शुरू होगा. 24 फरवरी और 25 फरवरी के दिन हल्दी, मेहंदी और संगीत होगा. इसके बाद 26 को ग्रैंड वेडिंग डे होगा. रश्मिका और विजय का रिसेप्शन काफी ग्रेंड होने वाला है. ये हेदराबाद में 4 मार्च को होगा. ऐसी ही एंटरटेनमेंट खबरों को जानने के लिए पढ़ते रहिए बॉलीवुडलाइफ हिंदी.
Subscribe Now
Enroll for our free updates