बॉलीवुड की उभरती हुई स्टार राशा ठडानी के लिए 16 मार्च बेहद खास रहा है. बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन की लाडली बेटी अब 21 साल की हो गई हैं और इस खास मौके को उन्होंने बेहद सादगी और प्यार के साथ सेलिब्रेट किया है. राशा के जन्मदिन की सबसे स्पेशल चीज यह रही कि राशा ने केवल अपने परिवार के साथ ही नहीं, बल्कि पैपराजी के साथ भी यह खुशियां बांटीं. सोशल मीडिया पर उनके इस सेलिब्रेशन के वीडियो अब हर तरफ छाए हुए हैं.
राशा ने पैपराजी संग मनाया बर्थडे
जन्मदिन की इस शाम को राशा अपनी मां, दिग्गज एक्ट्रेस रवीना टंडन के साथ स्पॉट की गईं. इस मौके पर राशा ने ब्लैक कलर का ग्लैमरस आउटफिट कैरी किया था, जिसमें उनका स्टाइल देखते ही बन रहा था. वहीं, रवीना टंडन मरून कलर की ग्रेसफुल ड्रेस में अपनी बेटी के साथ नजर आईं. इस मां-बेटी की खूबसूरत जोड़ी ने वहां मौजूद सभी लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर लिया. वायरल वीडियो में राशा की सादगी साफ झलक रही थी, जब उन्होंने पहला केक अपनी मां को खिलाया और उसके बाद बड़े ही प्यार से वहां खड़े सभी पैप्स को केक ऑफर किया.
View this post on Instagram
रवीना टंडन ने लिखा खास पोस्ट
बेटी के इस खास दिन पर रवीना टंडन काफी भावुक नजर आईं. उन्होंने इंस्टाग्राम पर राशा के बचपन से लेकर अब तक की कुछ अनदेखी और यादगार तस्वीरें शेयर करते हुए एक दिल छू लेने वाला नोट लिखा. रवीना ने अपनी पोस्ट में राशा को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि एक मां के तौर पर उनके पास कहने के लिए बहुत कुछ है, लेकिन वो सारी बातें वो अपनी बेटी से मिलकर अकेले में कहेंगी. रवीना की इस पोस्ट ने फैंस को भी काफी इमोशनल कर दिया.
View this post on Instagram
राशा का करियर और फिल्में
वहीं राशा ठडानी के करियर की बात करें तो उन्होंने फिल्म 'आजाद' से बॉलीवुड में कदम रखा है, जिसमें उनके काम और डांस की काफी तारीफ हुई. अब लोगों की निगाह उनकी अगली फिल्म 'लाइक लाइका' पर टिकी हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस फिल्म में वे एक्टर अभय वर्मा के साथ नजर आ सकती हैं. महज 21 साल की उम्र में राशा ने न केवल अपनी खूबसूरती से भी लोगों का दिल जीत लिया है. ऐसी ही एंटरटेनमेंट खबरों को जानने के लिए पढ़ते रहिए हिंदी.
Subscribe Now
Enroll for our free updates