Also Read
भोजपुरी फिल्मों के अमिताभ बच्चन कहे जाने वाले रवि किशन वेब सीरिज में डेब्यू करने जा रहें हैं। बॉलीवुड और साउथ की कई फिल्मों में भी उन्होंने अपने अभिनय का रंग बिखेरा है। ऐसे में मिल रही जानकारी के मुताबिक़ अभिनेता जल्द ही क्राइम पर आधारित शो 'द फॅमिली' में नज़र आयेंगे, जिसका निर्माण एकता कपूर की कम्पनी ऑल्ट बालाजी कर रही है। भू माफियाओं पर आधारित इस वेब सीरिज में विवेक ओबेरॉय की अहम भूमिका होगी, जिसकी घोषणा हालही में की जा चुकी है।
एकता कपूर की वेब सीरिज में डेब्यू को लेकर रवि किशन का कहना है कि, 'मै बहुत खुश और उत्साहित हूँ कि मै एकता कपूर के साथ काम कर रहा हूँ। मै पहली बार इनके साथ जुड़ रहा हूँ। डिजिटल की दुनियां में मेरा पहला कदम है। यह एक अलग कांसेप्ट है और इसका उपयोग भी कम हुआ है।'
Thanks mate, will be fun working together! #ALTBalajiOriginal https://t.co/oFF13DnKT8
— Ravi Kishan (@ravikishann) February 13, 2018
'द फॅमिली' शो में लीड किरदार निभा रहे अभिनेता विवेक ओबेरॉय ने भी रवि किशन का स्वागत किया है। उन्होंने सोशल मीडिया में पहले ही इस बात की खबर दे दी थी। बताया जा रहा है कि ये शो जल्द एकता कपूर के डिजिटल स्पेस पर रिलीज किया जाएगा।
Welcome bro @ravikishann to ‘The Family’. एक ऐसा परिवार जहां दिवाली गोलियों से मनाई जाती है! साथ में मिलकर धमाका करेंगे Haha! Looking forward to working together! @altbalaji #TheFamily
— Vivek Anand Oberoi (@vivekoberoi) February 13, 2018
राजनीति में भी सक्रीय हैं रवि किशन
सिर्फ फ़िल्मी दुनियां में ही नही बल्कि राजनीति में भी सक्रीय हैं रवि किशन। हालही में अभिनेता ने कांग्रेस पार्टी को छोड़ बीजेपी पार्टी का दामन थामा है। खबर तो ये भी है कि बीजेपी पार्टी उन्हें उत्तरप्रदेश में हो रहे उपचुनाव में गोरखपुर लोकसभा सीट से लड़वाने की तैयारी में है। बता दें कि आने वाले 11 मार्च के दिन वोटिंग होनी है। गोरखपुर की ये सीट आदित्यनाथ योगी की हुआ करती थी जो मुख्यमंत्री बनने के बाद खाली पड़ी है।