तैयार हो जाइए 'कौन बनेगा करोड़पति' खेलने के लिए, दसवीं बार अमिताभ बच्चन पूछेंगे कंप्यूटर जी से सवाल

ये दसवीं बार होगा जब 'कौन बनेगा करोड़पति' शो प्रसारित होगा।

WrittenBy
By: BollywoodLife | Published: May 30, 2018 10:00 AM IST

टीवी की दुनिया में ऐतिहासिक गेम शो 'कौन बनेगा करोड़पति' एक बार फिर लौट रहा है। इस शो के लिए रजिस्ट्रेशन 6 जून की रात 8.30 बजे से शुरु हो जाएंगे। ये दसवीं बार होगा जब 'कौन बनेगा करोड़पति' शो प्रसारित होगा। एक बार फिर इसे आपके और हमारे सभी के फेवरेट लीजेंडरी एक्टर अमिताभ बच्चन होस्ट करने वाले हैं। इस शो के कंटेट के साथ ही अमिताभ बच्चन का अनोखे अंदाज में होस्टिंग करना लोगों को खूब लुभाता है। साथ ही शो में करोड़ रुपये जीतने की ललक में देश के कोने-कोने से लोग आवेदन भरते हैं और इसके बाद 'फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट' में जीतने वाला व्यक्ति अमिताभ बच्चन के सामने 'हॉट सीट' पर बैठ कर ये ऐतिहासिक शो खेलता है।

अगर आप भी इस शो में भाग लेना चाहते हैं तो इसके लिए रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। रजिस्ट्रेशन 6 जून की रात 8.30 बजे से शुरू हो रहे हैं। अमिताभ बच्चन ने अपने एक फैन क्लब पर शेयर किए ट्वीट को रीट्वीट कर इसकी जानकारी दी है।

Amitabh-

हाल ही में अपनी फिल्म '102 नॉट आउट' की सफलता के बाद अमिताभ बच्चन आमिर खान की फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' में दिखने वाले है। वहीं, छोटे पर्दे पर उनका ये शो भी आने वाला है। हालांकि इसके ऑन एयर होने की तारीख की जानकारी अभी सामने आना बाकी है।

बॉलीवुड के किस्सो-कहानियों और चटपटी खबरों की दुनिया में बने रहें और ज्यादा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें