बीते दिन बॉलीवुड इंडस्ट्री ने बड़े ही शान से शोमैन राज कपूर (Raj Kapoor) की 100वीं बर्थ एनिवर्सरी सेलिब्रेट की है. इस मौके पर पूरा कपूर खानदान 13 दिसंबर से लेकर 15 दिसंबर तक एक फिल्म फेस्टिवल में जा पहुंचा. यहां पर बॉलीवुड के और भी कई बड़े सितारे रंग जमाने पहुंचे थे. आलिया भट्ट, महेश भट्ट, करीना कपूर, सैफ अली खान, कार्तिक आर्यन, रेखा, अगस्त्य नंदा, नीतू कपूर और रितेश देशमुख जैसे सितारों का नाम भी शामिल है. बॉलीवुड की एवरग्रीन रेखा भी इस समारोह में चार चांद लगाने पहुंची थीं. गोल्डन कलर की साड़ी पहनकर रेखा ने धमाकेदार एंट्री मारी. इस दौरान रेखा ने कपूर खानदान की बहू आलिया भट्ट के साथ जमकर पोज दिए.
सोशल मीडिया पर इस समय रेखा का एक वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में रेखा अमिताभ बच्चन के परिवार के एक सदस्य को गले लगाती नजर आ रही है. अमिताभ बच्चन के परिवार के इस शख्स पर प्यार लुटाकर रेखा ने बवाल खड़ा कर दिया है. आपको बता दें कि अमिताभ बच्चन के परिवार का ये सदस्य ऐश्वर्या राय नहीं हैं. बल्कि ये शख्स तो अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा हैं. बीती रात अगस्त्य नंदा भी राज कपूर करी 100वीं बर्थ एनिवर्सरी के इस इवेंट में पहुंचे थे. इस दौरान रेखा की नजर अगस्त्य नंदा पर पड़ी.
#Rekha shares a warm hug with #AmitabhBachchan 's grandson #AgastyaNanda at #RajKapoor100 event #viralvideo #GalattaIndia pic.twitter.com/UlWbSqKuHp
— Galatta India (@galattaindia) December 14, 2024
बस फिर क्या था रेखा बिना देर किए अगस्त्य नंदा के पास जा पहुंचीं. यहां पर रेखा ने अगस्त्य नंदा पर खूब प्यार लुटाया. देखते ही देखते रेखा ने अगस्त्य नंदा को अपने गले भी लगा लिया. रेखा की इस हरकत ने सबको चौंका दिया है. यही वजह है कुछ समय में ही अगस्त्य नंदा और रेखा का ये वीडियो आग की तरह सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. लोगों का कहना है कि रेखा आज भी अमिताभ बच्चन और उनके परिवार से दूरी नहीं बना पाई हैं. हाल ही में रेखा कपिल शर्मा के शो पर भी पहुंची थीं. यहां पर भी रेखा दबी जबान में अमिताभ बच्चन का जिक्र करती नजर आई थीं. रेखा ने कहा कि मोहब्बत अधूरी रह जाने पर प्यार करना बंद नहीं किया जाता है. ऐसी ही एंटरटेनमेंट (Entertainment News) की लेटेस्ट खबरों के लिए बॉलीवुडलाइफ के साथ बने रहिए.
Subscribe Now
Enroll for our free updates