Add Bollywood Life as a Preferred SourceAdd bollywoodlife as a Preferred Source

Bollywood की इस हसीना को पप्पियां झप्पियां देती नजर आईं Rekha, वीडियो देखकर लगेगा Jaya Bachchan को भी सदमा

Rekha hugs Shabana Azmi : सोशल मीडिया पर बॉलीवुड की एवरग्रीन अदाकारा रेखा की एक वीडियो तेजी से वायरल हो रही है. इस वीडियो को देखकर फैंस जया बच्चन की याद आ गई है.

By: Shivani Duksh  |  Published: January 15, 2026 11:28 AM IST

Bollywood की इस हसीना को पप्पियां झप्पियां देती नजर आईं Rekha, वीडियो देखकर लगेगा Jaya Bachchan को भी सदमा

बॉलीवुड सदाबहार अदाकारा रेखा (Rekha) अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ के चलते सुर्खियों में बनी रहती हैं. हालांकि रेखा अपनी पर्सनल लाइफ को छिपाने की पूरी कोशिश करती हैं. बावजूद इसके फैंस रेखा की जिंदगी में बहुत दिलचस्पी दिखाते हैं. आज भी रेखा का जादू लोगों के सिर पर चढ़कर बोलता है जब जब रेखा अपने घर से बाहर निकलती हैं तब तब फैंस के बीच हंगामा मच जाता है. वहीं रेखा भी लाइमलाइट बटोरने में कोई कसर नहीं छोड़ती हैं. इसी बीच रेखा ने सोशल मीडिया पर बवाल मचा दिया है. सोशल मीडिया पर रेखा का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो एक बॉलीवुड अदाकारा पर प्यार लुटाती नजर आ रही हैं. यहां हम बात कर रहे हैं बॉलीवुड एक्ट्रेस शबाना आजमी (Shabana Azmi) की जिनकी हाल ही में रेखा से मुलाकात हुई है. दरअसल रेखा और शबाना आजमी दोनों ही कैफी आजमी के बर्थडे बैश में पहुंची थीं. यहां पर शबाना आजमी को देखते ही रेखा खुशी के मारे झूम उठीं.

शबाना आजमी पर रेखा ने लुटाया प्यार

कैमरे के सामने ही रेखा ने शबाना आजमी को अपने गले लगा लिया. जिसके बाद रेखा ने शबाना आजमी को किस भी किया. वहीं शबाना आजमी ने भी अपनी इस पुरानी दोस्त के साथ पूरी गर्मजोशी के साथ मुलाकात की. अब रेखा और शबाना आजमी की ये वीडियो तेजी से वायरल हो रही है. इस वीडियो में रेखा और शबाना आजमी की जुगलबंदी कमाल लग रही है. यही वजह है जो फैंस भी रेखा और शबाना आजमी की खूब तारीफ कर रहे हैं. फैंस का कहना है कि अब रेखा और शबाना आजमी को साथ में काम भी करना चाहिए.

ऐसा दिखा रेखा का अंदाज

बता दें इस पार्टी में रेखा और शबाना आजमी सजधजकर पहुंची थीं. व्हाइट गोल्डन कलर की इस साड़ी में रेखा कमाल लग रही थीं. जिसके साथ रेखा ने गोल्ड के बड़े बड़े इयररिंग्स पहने थे. इन इयररिंग्स के साथ रेखा ने काला चश्मा भी लगा रखा है. इस लुक में रेखा कमाल लग रही हैं. अब ये तो हर कोई जानता है कि रेखा अपने लुक्स का बहुत ध्यान रखती हैं. रेखा अक्सर साड़ी पहनकर ही बवाल खड़ा कर देती हैं. इस बार भी रेखा ने अपने फैंस का दिल जीत लिया. वहीं कुछ लग ऐसे हैं जिनको अब जया बच्चन की याद आने लगी है. रेखा और शबाना आजमी की वीडियो पर लोग तरह तरह के कमेंट कर रहे हैं. फैंस कह रहे हैं कि रेखा और शबाना आजमी का ये वीडियो देखकर जया बच्चन को जलन जरुर हो जाएगी.