Rekha Viral Video: हिंदी सिनेमा की एवरग्रीन एक्ट्रेस रेखा (Rekha) अक्सर अपनी खूबसूरती और शाही अंदाज को लेकर चर्चा में रहती हैं. 71 साल की उम्र में भी एक्ट्रेस अपनी ब्यूटी के साथ-साथ सादगी से भी फैंस को दिल जीतती रहती हैं, लेकिन हमेशा अपने चाहने वालों को प्यार करने वाली रेखा (Rekha Video) का ऐसा तेवर देखने को मिल रहा है, जिसे लेकर वह अब ट्रोलर्स के निशाने पर आ गई हैं और उनकी तुलना जया बच्चन (Jaya Bachchan) से होने लगी है.
Rekha ने फैन को दिखाया जया बच्चन वाला तेवर!
दरअसल, रेखा का एक वीडियो (Rekha Viral Video) सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह वेस्टर्न आउटफिट में नजर आ रही हैं. वीडियो में एक्ट्रेस ब्लैक कलर का ओवरकोट और लूज पैंट के साथ बेज टॉप पहने नजर आ रही हैं, वहीं हमेशा की तरह उनकी मांग में सिंदूर भी देखा जा सकता है. यह क्लिप किसी एयरपोर्ट की लग रही है, जहां एक फैन रेखा के साथ तस्वीर खिंचवाने के लिए करती है, लेकिन एक्ट्रेस उसे इनकार कर देती हैं. उनका यह वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है.
Rekha ने तोड़ा फैन का दिल
वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि, एक महिला सेल्फी लेने के लिए रेखा के पास आती है, तो एक्ट्रेस उसे झटक देती हैं. हालांकि, रेखा ने गुस्सा तो नहीं किया, लेकिन फैन का दिल जरूर तोड़कर आगे बढ़ गईं, जो सोशल मीडिया यूजर्स को रास नहीं आया और वह एक्ट्रेस की तुलना जया बच्चन से करने लग गए. फैन के साथ रेखा के इस व्यवहार पर यूजर्स कई तरह के कंमेंट्स कर रहे हैं.
'Jaya Bachchan की नकल...'
रेखा के इस वीडियो पर एक यूजर ने लिखा, 'बायकॉट सेलिब्रिटीज' दूसरे ने लिखा, 'एक्ट्रीमली रूड' तीसरे ने लिखा, 'OMG जया बच्चन की तरह एक्टिंग करनी शुरू कर दी.' एक अन्य ने लिखा, 'जया बच्चन की तरह नकल करो ताकि वो अमिताभ बच्चन की खिंचाई कर सकें.' वायरल हो रहे रेखा के इस वीडियो पर ऐसे ही तमाम कमेंट्स देखने को मिल रहे हैं.
View this post on Instagram
जया बच्चन और पैप्स और सेल्फी फैन्स के बीच का तनाव तो जग जाहिर है, लेकिन रेखा का अपने चाहने वालों के साथ इस तरह का बर्ताव उनका दिल तोड़ गया.
Subscribe Now
Enroll for our free updates