बॉलीवुड इंडस्ट्री के मेगास्टार अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) बीते 50 साल से ज्यादा समय से अपनी फिल्मों में दमदार एक्टिंग से लोगों का दिल जीत रहे हैं. प्रोफेशनल लाइफ में लोगों का दिल जीतने वाले अमिताभ बच्चन की निजी जिंदगी पर एक हसीना उन पर अपना दिल हार गई थी. बिग बी और इस एक्ट्रेस की लव स्टोरी काफी चर्चा में रहती है. दोनों स्टार ने भले ही कभी पब्लिकली अपने रिश्ते को लेकर ज्यादा कुछ नहीं कहा लेकिन एक-दूसरे से बेपनाह मोहब्बत करते थे. बताया जाता है कि इस एक्ट्रेस ने तो अमिताभ बच्चन के लिए नॉनवेज खाना छोड़ दिया था. दरअसल, बिग बी नॉनवेज पसंद नहीं है. आइए जानते हैं कि ये पूरा किस्सा क्या है.
अमिताभ बच्चन से बहुत प्यार करती थीं रेखा
अमिताभ बच्चन के इश्क में डूबी ये एक्ट्रेस रेखा थीं. दोनों सितारे एक-दूसरे को काफी ज्यादा पसंद करते थे. हालांकि, किस्मत में दोनों का हमसफर बनना नहीं लिखा था. अमिताभ बच्चन और रेखा की शादी भले ना हो पाई हो लेकिन दोनों की प्रेम-कहानी के दिलचस्प किस्से काफी ज्यादा मशहूर हैं और इनकी आज भी चर्चा होती है. अमिताभ बच्चन और रेखा ने अपने रिश्ते को लेकर ज्यादा बात नहीं की इसलिए इस पर कोई मुहर नहीं लगी. कुछ समय पहले एक वरिष्ठ पत्रकार ने अमिताभ बच्चन और रेखा से जुड़ी एक खास बात बताई थी.
TRENDING NOW
रेखा ने खाना शुरू किया था वेज फूड
वरिष्ठ पत्रकार ने बताया था कि अमिताभ बच्चन और रेखा के रिश्ते में कुछ तो सच था. एक्ट्रेस ने बिग बी को इम्प्रेस करने के लिए नॉनवेज तक छोड़ दिया था. एक्टर नॉनवेज नहीं खाते हैं और वह पूरी तरह शाकाहारी हैं. रेखा को जब पता चला कि अमिताभ बच्चन नॉनवेज को हाथ तक नहीं लगाते हैं तो उन्होंने काफी ज्यादा पसंद होने के बावजूद नॉनवेज खाना छोड़ दिया था. रेखा वेज खाना खाने लगी थीं. वरिष्ठ पत्रकार ने एक और किस्सा बताया कि नीतू और ऋषि कपूर की शादी में रेखा पहुंची थीं. रेखा की उस समय शादी नहीं हुई थी लेकिन उन्होंने अपने मांग में सिदूंर लगाया था और इसे देखकर लोग हैरान रह गए. नीतू और ऋषि कपूर की शादी में उन दोनों से ज्यादा चर्चा रेखा की हुई कि आखिर उन्होंने बिना शादी होते हुए किसके लिए मांग में सिंदूर भरा है. ऐसी ही एंटरटेनमेंट (Entertainment News) की लेटेस्ट खबरों के लिए बॉलीवुडलाइफ के साथ बने रहिए.
Subscribe Now
Enroll for our free updates