Add Bollywood Life as a Preferred SourceAdd bollywoodlife as a Preferred Source

Happy Republic Day 2021: बॉलीवुड के ये 5 गाने तन-बदन में फूंक देते हैं देशभक्ति, दोस्तों के साथ जरूर करें शेयर

Indian Patriotic Songs: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री समय-समय पर देशभक्ति की भावना से ओत-प्रोत गाने बनाती रही है, जिनमें से कुछ इतने प्रसिद्ध हुए हैं कि लोग उन पर जमकर नाचते हैं।

By: Rahul Sharma  |  Published: January 26, 2021 9:52 AM IST

Happy Republic Day 2021: बॉलीवुड के ये 5 गाने तन-बदन में फूंक देते हैं देशभक्ति, दोस्तों के साथ जरूर करें शेयर

Indian Patriotic Songs: भारत देश आज 72वां गणतंत्र दिवस (72th Republic Day) मना रहा है। इस खास मौके पर पूरे देश में जोश की लहर है और हर किसी की जुबान से एक ही नारा निकल रहा है, “भारत माता की जय।” गणतंत्र दिवस के मौके को हर कोई अपने-अपने अंदाज में सेलीब्रेट करता है। कोई दोस्तों के साथ लड्डू बांटकर खाता है तो कोई देशभक्ति से भरे गानों पर डांस करता है। अपनी इस रिपोर्ट में हम आपको ऐसे ही 5 गानें दिखाएंगे, जो लोगों के अंदर देशभक्ति की भावना का संचार करते हैं और लोग जमकर नाचते हैं:

1. ऐ मेरे वतन के लोगों:

भारत की जानी-मानी गायिका लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) के द्वारा गाया गया यह गाना जैसे ही बजता है, लोगों के अंदर देशभक्ति की भावना जाग उठती है। लता मंगेशकर की खूबसूरत आवाज औक दिल को छू लेने वाले शब्दों से सजा यह गाना हर किसी का पसंदीदा है।

2. ऐ वतन:

आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और विक्की कौशल (Vicky Kaushal) स्टारर 'राजी' (Raazi) का सुपरहिट गाना 'ऐ वतन' में देशभक्ति की भावना कूट-कूट कर भरी हुई है। इस गाने के शब्द इतने प्यार हैं कि सुनने वाले की आंखों में आंसू आ जाते हैं।

3. तेरी मिट्टी:

अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) स्टारर फिल्म 'केसरी' (Kesari) का गाना 'तेरी मिट्टी' आज के समय का सबसे खूबसूरत देशभक्ति गाना है। इस गाने को सुनने के बाद देश के सभी बलिदानियों को सलाम करने का मन करता है।

4. मेरा रंग दे बसंती:

अजय देवगन (Ajay Devgn) की यादगार फिल्म 'द लीजेंड ऑफ भगत सिंह' का गाना 'मेरा रंग दे बसंती चोला' रिपब्लिक डे पर डांस करने वालों के लिए एकदम परफेक्ट है। यह गाना जब बजता हो और लोग डांस ना करें, ऐसे तो हो ही नहीं सकता है।

5. ऐसा देश है मेरा:

फिल्म 'वीर-जारा' का ऐसा देश है मेरा किसे याद नहीं है। इस गाने में भारत देश की खूबियां गिनाई गई हैं। आप देश के किसी भी हिस्से में हो, बस यह गाना चला दीजिए और लोग भारत देश के बारे में जान जाएंगे।