Also Read
पिछले साल जब करण जौहर ने अपने पिता बनने की बात को मीडिया के साथ साझा किया था तो कई लोग चौंक गए थे। बता दें कि करण सेरोगेसी के जरिए दो जुड़वा बच्चों यश और रुही जौहर के पिता बने थे। आगामी 7 फरवरी को यश और रुही एक साल के हो जाएंगे और करण अपने जुड़वा बच्चों के पहले जन्मदिन को खास बनाने में कोई भी कसर नहीं छोड़ना चाहते हैं।
डीएनए की एक खबर के मुताबिक करण, रुही और यश के पहले जन्मदिन को यादगार बनाने के लिए खूब तैयारियाँ कर रहे हैं। खबर के मुताबिक करण एक शानदार पार्टी का आयोजन करने वाले हैं लेकिन दिलचस्प बात यह है कि करण की बाकी पार्टियों की तरह इस पार्टी में फिल्मी दुनिया की मशहूर हस्तियाँ शिरकत नहीं करेंगी। हम जानते हैं कि आप ये सुनकर चौंक जाएंगे लेकिन आपको बता दें कि भले ही फिल्मी सितारे इस पार्टी का हिस्सा ना बने लेकिन फिल्मी सितारों के बच्चे इस पार्टी में चार चांद लगाएंगे। [इसे भी पढ़ें- करण जौहर के बच्चों यश और रूही की यह तस्वीर देख अगर आपका दिल भावनाओं से न भर जाये तो कहना]
करण ने जानकारी देते हुए कहा कि, "घर पर ही एक छोटी पार्टी का आयोजन किया जाएगा, जिसमें रुही और यश की उम्र के ही बच्चे होंगे। मैं इस साल इस पार्टी को काफी साधारण रखना चाहता हूं।" अगर आप ये जानने के लिए बेताब हुए जा रहे हैं कि आखिर यश और रुही के जन्मदिन पार्टी में कौन कौन आएगा तो आपको बता दें कि इस पार्टी में आने वाले नन्हें मुन्हें मेहमानों की लिस्ट का भी खुलासा हो चुका है। [इसे भी पढ़ें- करण जौहर के बच्चों यश और रूही से मिलकर फूले नहीं समां रहे है करीना कपूर के लाडले तैमूर अली खान]
बता दें कि सैफ अली खान और करीना कपूर खान के लाडले बेटे तैमूर अली खान समेत इस पार्टी का न्यौता शाहिद कपूर और मीरा राजपूत की बेटी मिशा कपूर को भी मिला है। करण के दोस्त ने डीएनए को बताया है कि, "करण पहले से ही अपने दोस्तों से बात कर चुके हैं और उनके साथ-साथ उनके बच्चों को भी न्यौता भेज दिया चुके हैं तो तैमूर अली खान, अदिरा चोपड़ा, मिशा कपूर, लक्ष्य कपूर और फिल्मी दुनिया के और भी बच्चे इस पार्टी में आएंगे।" खैर इस लिस्ट को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि रुही और यश अपने जन्मदिन की पार्टी में इन दोस्तों के साथ खूब मस्ती करने वाले हैं। कमेंटबॉक्स में बताएं कि आप करण के बच्चों की जन्मदिन पार्टी की तस्वीरों को देखने के लिए कितने उत्सुक हैं? बाकी टीवी और फिल्मी दुनिया की जानकारी के लिए पढ़ते रहिए बॉलीवुडलाइफ।