'टाइगर जिंदा हैं' के लिए सलमान-कटरीना का कुछ ऐसा हो सकता है लुक!

'टाइगर जिंदा है' साल 2012 की सुपरहिट फिल्म ये स्पाई थ्रिलर फ़िल्म 'एक था टाइगर' का सीक्वल है।

WrittenBy
By: Ashwini Dingankar | Published: February 20, 2017 4:16 PM IST

कटरीना कैफ और सलमान खान ने पनी फिल्म 'टाइगर जिंदा हैं' की शूटिंग अब शुरू कर दी है। फ़िल्म की शूटिंग पिछले महीने मोरक्को में शुरू हो चुकी है। फिल्म में सलमान और कटरीना कैफ काफी एक्शन करते नज़र आयेंगे। हालांकि फिल्म के डिटेलस को काफी छुपा कर शूटिंग चल रही हैं लेकिन सलमान खान के डिज़ाइनर एशले रिबेलो ने इंस्टाग्राम पर कुछ ऐसी तस्वीरें शेयर की हैं, जिसे देखकर यह समझ में आ रहा हैं कि यह 'टाइगर जिंदा हैं' में होने वाले सलमान औ कटरीना का एक लुक हो सकता है। रिबेलो फ़िल्म के लीड करेक्टर्स सलमान और कटरीना को स्टाइल कर रहे हैं और फिलहाल व लन्दन में कटरीना और सलमान के कपड़ो की शौपिंग कर रहे हैं। बता दें की एशले के साथ सलमान की बहन अलवीरा ख़ान भी सलमान और कटरीना को स्टाइल कर रहे है।

#london #shopping for tiger Zinda hai #love the #fashion #here #fashiondairieswithashleyandalvira #beingsalmankhan

A post shared by Ashley Rebello (@ashley_rebello) on

'टाइगर जिंदा है' साल 2012 की सुपरहिट फिल्म ये स्पाई थ्रिलर फ़िल्म 'एक था टाइगर' का सीक्वल है। टाइगर जिंदा है’ साल के अंत यानी की क्रिसमस के मौके पर रिलीज़ होने वाली हैं। इससे पहले सलमान खान और कटरीना कैफ की जोड़ी ने एक था टाइगर में काफी धमाल मचा दी थी। इस बार भी सलमान खान और कटरीना की सुपरहिट जोड़ी एकसाथ होने वाली हैं। सलमान के साथ कटरीना भी फिल्म में काफी एक्शन करते नज़र आने वाली हैं। इतना ही नहीं सलमान खान के कहने पर यह फिल्म मिल गयी थी।[इसे भी पढ़ें: सिद्धार्थ मल्होत्रा ने किया कन्फर्म, नहीं कर रहा हूँ सलमान खान की फिल्म!]

साल 2017 में सलमान खान अपनी दो बड़ी फिल्में आने वाली है। कबीर खान की ‘ट्यूबलाइट’, जो ईद के मौके पर रिलीज होगी ।