Bharat: आग के गोले में सलमान खान ने बाइक पर किया खतरनाक स्टंट, अगले साल ईद पर कुछ यूं धमाल मचाएंगे भाईजान

फिल्म में भाईजान के अपोजिट दिखेंगी प्रियंका चोपड़ा...

WrittenBy
By: Garima Singh | Published: July 25, 2018 12:33 PM IST

तीन दिन पहले ही सलमान खान अपनी नई फिल्म 'भारत' की शूटिंग शुरु कर चुके है। बता दें कि इन दिनों मुबंई में इस फिल्म की शूटिंग चल रही है। बीते दिनों ही सलमान खान के डिजाइनर ऐशलो रेबेलो ने फिल्म के लिए सलमान खान के लुक को भी जारी किया था, जिसमें भाईजान का लुक देखते ही बन रहा था।

जहां सलमान खान के फैंस उनके लुक को देखकर खुशी से फूले नहीं समा रहे है और उनकी नई फिल्म भारत को देखने के लिए बेताब हो उठे है वहीं अली अब्बास जफर ने लोगों की बेताबी को बढ़ाते हुए फिल्म भारत की एक और तस्वीर को सोशल मीडिया पर साझा किया है। हम आपको अपनी रिपोर्ट में बता चुके है कि मुबंई में ही एक 60 के दशक की फील देने वाले सर्कस के सेट का निर्माण किया गया है और यही पर सलमान खान बाइक से स्टंट करते हुए नजर आएंगे।

FIRST PIC OUT !! फिल्म ‘भारत’ में कुछ ऐसा होगा सलमान खान का लुक, देखें तस्वीर

कुछ देर पहले ही सलमान खान ने इस स्टंट को शूट किया है और अली अब्बास जफर ने सोशल मीडिया पर इस दौरान ली गई एक तस्वीर को सोशल मीडिया पर साझा किया है। इस तस्वीर में सलमान खान रिंग में बाइक चलाते हुए नजर आ रहे है। कहना गलत नहीं होगा कि लाल रंग के इफेक्ट वाले इस तस्वीर को देखकर भाईजान के फैंस के दिलों की धड़कनें तेज होने वाली है। इस तस्वीर को सोशल मीडिया पर साझा करते हुए अली अब्बास जफर ने कैप्शन में लिखा है कि रिंग ऑफ फायर। नीचे देखें ये तस्वीर...

बता दें कि फिल्म भारत में जहां सलमान खान सर्कस में बाइक पर स्टंट करते हुए दिखेंगे वहीं दिशा पाटनी भी इस फिल्म में महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर रही है। दिशा इस फिल्म में ट्रैपेज आर्टिस्ट की भूमिका में नजर आएंगी। फिल्म में प्रियंका चोपड़ा सलमान खान के अपोजिट नजर आने वाली है और जल्द ही वह मुंबई में फिल्म की टीम को ज्वॉइन भी करेंगी।

हाल ही में अली अब्बास जफर ने मुबंई मिरर को जानकारी दी थी कि हम मुबंई शेड्यूल की शूटिंग एक होली सॉन्ग के साथ खत्म करेंगे और इस गाने को प्रियंका और सलमान पर फिल्माया जाना है। प्रियंका फिल्म की टीम को अगले महीने यानि की अगस्त में ज्वॉइन करेंगी। फिलहाल तो आप कमेंटबॉक्स में बताए कि 'भारत' में सलमान को देखने के लिए आप कितने उत्सुक है?