Add Bollywood Life as a Preferred SourceAdd bollywoodlife as a Preferred Source

49 साल पुरानी Rishi Kapoor की इस मूवी के नाम पर बन चुकी हैं कुल 8 फिल्में

ऋषि कपूर स्टारर इस फिल्म के टाइटल और कहानी को लेकर अबतक 8 फिल्में बन चुकी हैं.

By: Mishra Rajivranjan  |  Published: October 22, 2025 5:12 PM IST

49 साल पुरानी Rishi Kapoor की इस मूवी के नाम पर बन चुकी हैं कुल 8 फिल्में

Rishi Kapoor Movie: प्यार की अमर कहानी पर आधारित ऋषि कपूर की फिल्म लैला मजनू 1976 में रिलीज हुई थी. इस फिल्म ने ऋषि कपूर को एक बार फिर सुपरस्टार बना दिया था. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी. इस फिल्म में ऋषि कपूर के साथ एक्ट्रेस रंजीता नजर आई थीं. उनकी यह पहली बॉलीवुड फिल्म थी. रंजीता ने फिल्म में लैला और ऋषि कपूर ने मजनू का किरदार निभाया था. दोनों की ऑनस्क्रीन जोड़ी को दर्शकों ने खूब सराहा था. लेकिन क्या आपको पता है ऋषि कपूर की इस फिल्म के टाइटल और कहानी को लेकर अबतक 8 फिल्में बन चुकी हैं. चलिए आज आपको इन आठों फिल्मों के बारे में बताते हैं.

1976 में आई ऋषि कपूर की फिल्म लैला मजनू आज भी लोगों के जहन में है. इस फिल्म के टाइटल और कहानी को लेकर अबतक 8 फिल्में बन चुकी हैं. रेडिट पर 'आर बॉलीवुड' नाम के एक यूजर ने 'लैला मजनू' नाम की आठ फिल्मों की लिस्ट शेयर की है. इस लिस्ट में लैला मजनू पर बनीं फिल्मों के पोस्टर शामिल हैं. इसमें एक्ट्रेस पेशेंस कूपर, जुबैदा, खुर्शीद बानो, स्वर्णलता, नूतन, शम्मी कपूर, ऋषि कपूर, रंजीता जैसे सितारों के साथ-साथ नए दौर के अविनाश तिवारी और तृप्ति डिमरी की लैला मजनू भी है. लिस्ट के अनुसार, पहली 'लैला मजनू' 1922 में आई थी, फिर दूसरी 1927, तीसरी 1931, चौथी 1945, पांचवीं 1953, फिर 1974, और 1976 में ऋषि कपूर और रंजीता की लैला मजनू. इस लिस्ट में साल 2018 में आई अविनाश तिवारी और तृप्ति डिमरी की ‘लैला मजनू’ भी शामिल है. इस तरह कुल 8 फिल्में हैं.

Laila Majnu from the days of Silent movies and Talkies to the Golden and Masala era with icons like Patience Cooper, Zubeida, Khursheed Bano, Swarnlata, Nutan, Shammi Kapoor, Rishi Kapoor and Ranjeeta to its modern retelling with Avinash Tiwary and Tripti Dimri in this Millennium
byu/DrShail inbollywood

साल 1976 में आई ऋषि कपूर और रंजीता की लैला मजनू आज भी दर्शकों के दिलों में बसी हुई है. रंजीता और ऋषि कपूर की ऑनस्क्रीन जोड़ी को उस समय भरपूर प्यार मिल था. इस फिल्म के गाने काफी पॉपुलर हुए. फिल्म का गाना 'हुस्न हाजिर है मोहब्बत की सजा…' आज भी लाखों दिलों में बसा हुआ है