बॉलीवुड और टीवी की दिग्गज अदाकारा रीता भादुड़ी हमारे बीच नहीं रही। आज सुबह ही किडनी के फेल हो जाने के कारण उनकी स्थिति बिगड़ी और मुंबई में ही उन्होंने अंतिम सांस ली। बता दें कि रीता काफी लम्बे समय से अस्पताल में भर्ती थी। जैसे ही टीवी और बॉलीवुड इंडस्ट्री के लोगों को रीता भादुड़ी के निधन की खबर मिली, सभी ने सोशल मीडिया के जरिए अपना दुख व्यक्त किया। वहीं सीरियल 'कुमकुम' फेम जूही परमार और 'भाभी जी घर पर है' की अदाकारा शुभांगी अत्रे भी रीता भादुड़ी के साथ बिताए गए पुराने दिनों को याद करके भावुक हुई।
बता दें कि आज मुंबई में ही रीता भादुड़ी का अंतिम संस्कार होना है। उससे पहले टीवी और फिल्म इंडस्ट्री के तमाम लोग रीता भादुड़ी को आखिरी विदाई देने आए। सतीश शाह से लेकर नीलू कोहली और अभय भार्गव समेत जया भट्टाचार्य जया भादुड़ी की आखिरी झलक देखने उनके घर पहुंचे। नीचे देखें इस दौरान की तस्वीरें...
इन टीवी शोज में रीता भादुड़ी ने दिखाया जलवा
जहां रीता ने 50 से भी ज्यादा फिल्मों में अपनी अदाकारी का जलवा बिखेरा वहीं टीवी की दुनिया में भी रीता ने खूब नाम कमाया। रीता भादुड़ी ने निमकी मुखिया, साराभाई वर्सेज साराभाई, एक महल हो सपनों का, थोड़ा है थोड़े की जरुरत है, छोटी बहू, खिचड़ी और कुमकुम-एक प्यारा सा बंधन जैसे टीवी सीरियल में काम किया था।
बॉलीवुड में मनवाया अपनी अदाकारी का लोहा
रीता ने कभी हां कभी ना, बेटा, जूली, क्या कहना, घर हो तो ऐसा, लव, इंसानियक का देवता, नया कानून, दिलजला, मुलाकात, दिल विल प्यार व्यार जैसी कई उम्दा फिल्मों में काम किया। रीता भादुड़ी का नाम बॉलीवुड और टीवी के इतिहास में खास जगह पर दर्ज है और उन्हें जेहन से निकाल पाना हर किसी के लिए मुश्किल है। बॉलीवुड लाइफ परिवार की ओर से रीता भादुड़ी को नम आंखों से श्रद्धाजंलि।
Subscribe Now
Enroll for our free updates






