एडवांस बुकिंग में 'राजा शिवाजी' की गूंजी दहाड़
Raja Shivaji Advance Booking Report: रितेश देशमुख (Riteish Deshmukh) के डायरेक्शन में बनी छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित मच अवेडेट मेगा बजट फिल्म 'राजा शिवाजी' (Raja Shivaji) जल्द ही सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है. मराठी, तेलुगु और हिंदी भाषाओं में रिलीज होने वाली इस फिल्म के लिए अब एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है और पहले ही दिन इसने एडवांस बुकिंग (Raja Shivaji Advance Booking Report) के शुरुआती आकंड़ों से मेकर्स को चौंका दिया है.
दरअसल, रितेश देशमुख की ये मूवी 1 मई 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है, लेकिन रिलीज से पहले ही फिल्म को दर्शकों का काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, रितेश देशमुख की फिल्म 'राजा शिवाजी' (Raja Shivaji) की एडवांस बुकिंग के पहले ही दिन खबर लिखे जाने तक 48 हजार से ज्यादा टिकटें बिक चुकी हैं.
वहीं अगर बात करें इसकी कमाई की तो 'राजा शिवाजी' ने बिना ब्लॉक सीटों के अब तक 1.25 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर लिया है. अगर ब्लॉक सीटों को भी जोड़ लिया जाए, तो यह आंकड़ा 1.77 करोड़ रुपए तक पहुंच गया है. अभी फिल्म की रिलीज में बुधवार और गुरुवार का दिन बाकी है, ऐसे में उम्मीद है कि ओपनिंग डे तक ये आंकड़े और भी ज्यादा बढ़ जाएंगे.
रितेश देशमुख के डायरेक्शन में बनी 'राजा शिवाजी' (Raja Shivaji Movie) की स्टारकास्ट काफी दमदार है. इस मूवी का निर्देशन करने के साथ-साथ रितेश देशमुख इसमें लीड रोल यानी 'छत्रपति शिवाजी महाराज' का किरदार निभा रहे हैं. इसके अलावा दिग्गज सितारों की पूरी फौज इस फिल्म में नजर आने वाली है. मूवी में संजय दत्त, विद्या बालन, अभिषेक बच्चन, महेश मांजरेकर, सचिन खेडेकर, भाग्यश्री, फरदीन खान, जितेंद्र जोशी, अमोल गुप्ते और जेनेलिया देशमुख समेत कई अन्य बड़े कलाकार फिल्म में अहम किरदार निभाते नजर आएंगे. इतना ही नहीं फैंस के लिए फिल्म में सलमान खान की सरप्राइज एंट्री भी दिखाई जाएगी.
वहीं अगर इसके रनटाइम की बात करें तो बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म के हिंदी और मराठी वर्जन की लंबाई अलग-अलग रखी गई है. 'राजा शिवाजी' का हिंदी वर्जन 3 घंटे 7 मिनट और 5 सेकंड लंबा है और इसका मराठी वर्जन 3 घंटे, 15 मिनट और 5 सेकंड का है. यानी हिंदी से मराठी 8 मिनट ज्यादा है.
हिंदी और मराठी वर्जन के अलग-अलग रनटाइम को लेकर काफी दर्शकों के दिमाग में ये सवाल चल रहे हैं कि, आखिर मेकर्स ने ऐसा क्यों किया? तो इसपर सूत्रों का कहना है कि, रितेश देशमुख ने एक नया एक्सपेरिमेंट किया है. उन्होंने हिंदी दर्शकों के लिए कहानी को थोड़ा छोटा और क्रिस्प रखा है, वहीं मराठी दर्शकों के लिए फिल्म में कुछ लोकल टच और डिटेल दिया गया है, क्योंकि वहां इस फिल्म को लेकर जुड़ाव और भी ज्यादा रहने की उम्मीद है. हालांकि, अब इस फिल्म का सभी को बड़े पर्दे पर देखने का बेसब्री से इंतजार है. ऐसी ही एंटरटेनमेंट की खबरों को जानने के लिए पढ़ते रहिए बॉलीवुडलाइफ हिंदी…