रितेश देशमुख ने भरी महफिल में पत्नी जेनेलिया डिसूजा संग किया ये काम, लोगों ने कहा- 'इनके प्यार...'

Riteish Deshmukh Genelia Dsouza Video: बॉलीवुड स्टार्स रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा एक इवेंट में पहुंचे थे. इस कार्यक्रम से इस कपल का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

WrittenBy
By: Shashikant Mishra | Published: January 5, 2026 9:59 PM IST

बॉलीवुड एक्टर रितेश देशमुख (Riteish Deshmukh) और उनकी पत्नी और एक्ट्रेस जेनेलिया डिसूजा (Genelia Dsouza) के बीच काफी प्यारी बॉन्डिंग हैं. इस कपल के वीडियोज अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होते है और उनका अंदाज चर्चा में रहता है. रितेश देशमुख अपनी पत्नी पर प्यार लुटाने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं. वह हाल ही में जेनेलिया डिसूजा के साथ एक इवेंट में पहुंचे थे. इस इवेंट से उनका एक वीडियो सामने आया है जो लोगों का ध्यान खींच रहा है. दरअसल, रितेश देशमुख ने भरी महफिल में कुछ ऐसा कर दिया, जिसकी किसी को उम्मीद नहीं थी. आइए जानते हैं कि एक्टर ने पत्नी के साथ ऐसा क्या किया है.

रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा का वीडियो हुआ वायरल

रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा का एक लेटेस्ट वीडियो लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है. दरअसल, ये कपल एक इवेंट में पहुंचा था और पैप्स को पोज देते समय रितेश देशमुख ने अपनी पत्नी के चेहरे पर आते हुए बाल को सही किया है. उनका प्यारा अंदाज लोगों को काफी पसंद आ रहा है. रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा के सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो पर लोग कमेंट भी कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा है, 'इनके प्यार को किसी की नजर ना लगे.' एक यूजर ने लिखा है, 'बेस्ट कपल ऑफ द ईयर.' एक यूजर, 'लवली कपल.' एक यूजर ने लिखा है, 'इनकी जोड़ी किसे पसंद है.'

रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा की लव स्टोरी

रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा ने साल 2012 में शादी की थी. ये कपल साल 2014 में पहली बच्चे और साल 2016 में दूसरे बच्चे के माता-पिता बने थे. रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा ने शादी से पहले एक-दूसरे को लंबे समय तक डेट किया था. दोनों की लव स्टोरी पर नजर डालें तो साल 2003 में रिलीज हुई दोनों स्टार्स की पहली फिल्म तुझे मेरी कसम के दौरान ही आंखें लड़ गई थीं. रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा ने 9 साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद साल 2012 में सात फेरे लिए थे.

रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा की अपकमिंग मूवीज

रितेश देशमुख के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह पिछली बार फिल्म 'मस्ती 4 'में काम करते दिखाई दिए थे. रितेश देशमुख की पाइपलाइन में 'धमाल 4' और 'छत्रपति शिवाजी' जैसी मूवीज हैं. वहीं, जेनेलिया डिसूजा पिछली बार साल 2025 में फिल्म 'जूनियर' में नजर आई थीं. अब वह 'राजा शिवाजी' और 'पुलिस स्टेशन में भूत' जैसी मूवीज में नजर आएंगी. ऐसी ही एंटरटेनमेंट (Entertainment News) की लेटेस्ट खबरों के लिए बॉलीवुडलाइफ के साथ बने रहिए.

About the Author

Shashikant Mishra

Shashikant Mishra

शशिकांत मिश्र 10 साल से खबरों की दुनिया में हैं. अब इनका सफर बॉलीवुड लाइफ के साथ आगे बढ़ रहा है. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की हर गतिविधि पर पैनी नजर रखते हैं और लोगों तक तेजी से खबरें पहुंचाते हैं. इसके साथ ही सिनेमा की दुनिया से जुड़े सितारों की पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ की जानकारी लेकर आते हैं. रिसर्च बेस्ड आर्टिकल लिखने में दिलचस्पी रखते हैं. फिल्मी गलियारों में रहने वाले कई सितारों का इंटरव्यू किया है. इन्होंने राजस्थान पत्रिका, अमर उजाला, नवभारत टाइम्स में काम किया है. इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स की डिग्री ली है.