Add Bollywood Life as a Preferred SourceAdd bollywoodlife as a Preferred Source

बदल गई Akshay Kumar की 'Sooryavanshi' की रिलीज डेट, शुक्रवार को नहीं अब मंगलवार को इस दिन रिलीज होगी फिल्म

Akshay Kumar Film Sooryavanshi Release Date: अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'सूर्यवंशी ' (Sooryavanshi) में रणवीर सिंह और अजय देवगन भी कैमियो रोल में दिखेंगे।

By: Ujwala Dharpawar  |  Published: February 24, 2020 10:17 AM IST

बदल गई Akshay Kumar की 'Sooryavanshi' की रिलीज डेट, शुक्रवार को नहीं अब मंगलवार को इस दिन रिलीज होगी फिल्म
Sooryavanshi: Ajay Devgn and Ranveer Singh to attend the trailer launch of Akshay Kumar and Katrina Kaif starrer?

बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'सूर्यवंशी ' (Sooryavanshi) एक बार फिर चर्चा में हैं। इस फिल्म की रिलीज डेट में फिर से बदलाव किया गया है। जी हां, ये फिल्म अब तय डेट से 3 दिन पहले की सिनेमाघरों में दर्शकों के सामने होगी। अक्षय कुमार (Akshay Kumar) ने इसकी जानकारी खुद सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस को दी है। अक्षय कुमार की ये फिल्म पहले 27 मार्च को रिलीज होने वाली थी अब 'सूर्यवंशी ' 24 मार्च, 2020 को दर्शकों का मनोरंजन करेंगी। अक्की ने खुद ये बड़ा ऐलान करते हुए लिखा- ' अपराध के लिए अब वक्त नहीं है क्योंकि आ रही है पुलिस। फिल्म सूर्यवंशी अब वर्ल्डवाइड 24 मार्च को रिलीज हो रही है।' ये जानकारी देने के साथ बॉलीवुड एक्टर ने रिलीज डेट के साथ सूर्यवंशी को नया हैशटैग दिया है।

अक्षय कुमार (Akshay Kumar) ने इस अहम खबर के साथ एक वीडियो भी शेयर किया है। इस वीडियो में अक्षय कुमार के साथ रणवीर सिंह और अजय देवगन भी फिल्म की नई रिलीज डेट को प्रमोट करते दिखाई दे रहे हैं।

आपको बता दें, मुंबई में 24 मार्च की शाम से सिनेमाघर अब 24/7 यानी पूरे टाइम खुले रहेंगे। इस कारण आप किसी भी समय अपनी फेवरेट फिल्म देखने के लिए सिनेमाघर में जा सकते है। और तो और 25 मार्च को गुड़ी पड़वा है और इस दिन सभी को छुट्टी है। अगर ये फिल्म शाम को 24 मार्च को रिलीज होती है तो इसका फायदा फिल्म को जरुर होगा। मालूम हो कि मेकर्स ने 'सूर्यवंशी ' (Sooryavanshi) का पहला शो मंगलवार शाम 6 बजे से शुरू होगा। खैर फिल्म में अक्षय कुमार (Akshay Kumar) के अपोजिट कटरीना कैफ दिखाई देंगी। सालों बाद अक्षय कुमार बॉलीवुड एक्ट्रेस कटरीना कैफ के साथ रोमांस करते दिखाई देंगे।

बॉलीवुड लाइफ का ये वीडियो भी देखें-

बॉलीवुड और टीवी जगत की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें...

बॉलीवुड लाइफ हिन्दी के फेसबुक पेज, ट्विटर पेज और इंस्टाग्राम अकाउंट से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें...