Add Bollywood Life as a Preferred SourceAdd bollywoodlife as a Preferred Source

फायरिंग के बाद पहली बार नजर आए रोहित शेट्टी, कड़ी सिक्योरिटी में बेटे को एयरपोर्ट छोड़ने पहुंचे डायरेक्टर

Rohit Shetty Spotted With Son On Airport: रोहित शेट्टी के घर पर कुछ दिनों पहले फायरिंग हुई थी. वह इस घटना के बाद पहली बार कड़ी सिक्योरिटी में बेटे के साथ नजर आए.

By: Shashikant Mishra  |  Published: February 13, 2026 9:15 PM IST

फायरिंग के बाद पहली बार नजर आए रोहित शेट्टी, कड़ी सिक्योरिटी में बेटे को एयरपोर्ट छोड़ने पहुंचे डायरेक्टर
रोहित शेट्टी के घर पर कुछ दिनों पहले फायरिंग हुई थी.

इंडियन सिनेमा के पॉपुलर डायरेक्टर रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) के घर के बाहर कुछ दिनों पहले फायरिंग हुई थी. इसके बाद इंडस्ट्री में खलबली मच गई थी और फिर से सेलिब्रिटीज की सिक्योरिटी पर चर्चा छिड़ गई थी. अब रोहित शेट्टी फायरिंग के बाद पहली बार पब्लिक प्लेस पर नजर आए हैं. वह अपने बेटे ईशान को छोड़ने एयरपोर्ट पर नजर आए थे. रोहित शेट्टी और ईशान काफी टाइट सिक्योरिटी के बीच दिखाई दिए. यहां तक कि पैप्स को उनके वीडियो और फोटोज लेने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी. रोहित शेट्टी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

रोहित शेट्टी का वीडियो हो रहा वायरल

सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि रोहित शेट्टी और उनका बेटा ईशान एयरपोर्ट पर नजर आए. डायरेक्टर अपने बेटे को विदा करने के लिए आए थे. ईशान एयरपोर्ट के अंदर जाने से पहले अपने पिता रोहित शेट्टी के गले लगते हैं और फिर चले जाते हैं. इस दौरान बाप-बेटे कड़ी सिक्योरिटी में दिखाई दिए. रोहित शेट्टी और उनके बेटे की फोटोज और वीडियोज लेने के लिए पैप्स आगे बढ़ते हैं तो सिक्योरिटी गार्ड्स उन्हें ऐसा करना से मना करते हैं. डायरेक्टर का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद यूजर्स रिएक्शन दे रहे हैं. वीडियो देखने के लिए यहां पर करें क्लिक.

रोहित शेट्टी के घर के बाहर 31 जनवरी को हुई थी फायरिंग

गौरतलब है कि रोहित शेट्टी के घर के बाहर बीती 31 जनवरी को फायरिंग हुई थी. उनकी जुहू स्थिति 9 मंजिला बिल्डिंग के बाहर पांच राउंड फायरिंग की गई. एक गोली उनके जिम के कांच में लगी थी. हालांकि, फायरिंग के सामय रोहित अपने घर पर मौजूद नहीं थे. इस घटना की जिम्मेदारी गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली थी. इस गैंग के लोगों ने सोशल मीडिया के जरिए बताया था कि उन्होंने फायरिंग करवाई थी. इस घटना के बाद पुलिस ने जांच शुरू की थी और कई आरोपियों को गिरफ्तार किया था.

बॉलीवुड सेलिब्रिटीज को मिल रहीं धमकियां

बताते चलें कि रोहित शेट्टी के घर के बाहर फायरिंग के कुछ दिनों बाद बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह को धमकी भरा वॉयस नोट आया था. इस तरह से बॉलीवुड के सितारों को लगातार धमकाया जा रहा है. इससे पहले सलमान खान से लेकर कपिल शर्मा तक तमाम सेलिब्रिटीज को गैंगस्टर से जुड़ी प्रॉपर्टीज पर फायरिंग हुई और उन्हें धमकियां दी गई हैं. ऐसी ही एंटरटेनमेंट (Entertainment News) की लेटेस्ट खबरों के लिए बॉलीवुडलाइफ के साथ बने रहिए.