Also Read
रोहित शेट्टी, करण जौहर की आने वाली फिल्म 'सिम्बा' के लिए हीरोइन की तलाश खत्म हो गई है। इस फिल्म में अब रणवीर सिंह के अपोजिट लीड एक्ट्रेस के लिए फिल्म मेकर्स ने लिए सैफ अली खान और अमृता सिंह की बेटी सारा अली खान का साइन किया है। इस बात का ऐलान धर्मा प्रोडक्शनंस के ट्वीटर हैंडल से किया गया है। एक ट्वीट के जरिए कहा गया है, 'एक खूबसूरत नया चेहरा + एक सुपरस्टार की अल्टीमेट एनर्जी + 2 सबसे बड़े फिल्ममेकर्स का जादू = पहले से ही एक ब्लॉकबस्ट =सिम्बा'
इस ट्वीट को दिखाने से पहले बता दें कि फिल्म सिम्बा के लिए फिल्ममेकर्स बीते कई दिनों से एक्ट्रेस की तलाश में थे। इससे पहले इस फिल्म के लिए श्रीदेवी की बेटी जान्हवी कपूर को साइन करने की खबरें सामने भी आई थी लेकिन आखिरकार ये फिल्म सैफ की ही बिटिया को जाकर मिली।
A stunning fresh face + the unlimited energy of a superstar + the craft of the 2 biggest filmmakers = BLOCKBUSTER already!? #Simmba@karanjohar @apoorvamehta18 @RanveerOfficial #SaraAliKhan #RohitShetty @RelianceEnt @RSPicturez pic.twitter.com/9lmCCkDcwj
— Dharma Productions (@DharmaMovies) March 20, 2018
हालांकि करण जौहर ने पहले भी इस फिल्म के लिए सारा अली खान का अप्रोच किया था लेकिन उन दिनों सारा फिल्म 'केदारनाथ' की शूटिंग में व्यस्त थीं और उन्होंने इस फिल्म के लिए ये कहते हुए इंकार कर दिया था कि फिलहाल वो सिर्फ 'केदारनाथ' पर ही फोकस करना चाहती है। अब इस फिल्म के बीच में ही अटक जाने पर सारा ने वापस 'सिम्बा' के लिए हां कर दी और ये फिल्म जान्हवी की जगह सारा को ही मिल गई है।
जान्हवी पहले से ही करण जौहर के साथ काम कर रही हैं और उनकी फिल्म 'धड़क' की शूटिंग में बिजी है। वहीं सारा अली खान की फिल्म 'केदारनाथ' विवादों के चलते अटक गई है। इसीलिए सारा अली खान ने मौके की नजाकत को समझते हुए करण जौहर, रोहित शेट्टी की फिल्म 'सिम्बा' के लिए हां कर दी है। अब अगर सब ठीक रहा तो सारा अली खान की ये डेब्यू फिल्म बन सकती है।