बॉलीवुड और साउथ को लेकर बीते दिनों से काफी बहस हो रही है। दरअसल, जहां एक तरफ साउथ की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं तो वहीं बॉलीवुड की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो रही हैं। इस पर ये बात निकल कर सामने आई बॉलीवुड फिल्मों को अब कोई पसंद नहीं कर रहा है और इनका दौर खत्म हो रहा है। बॉलीवुड बनाम साउथ की बहस में तमाम सेलिब्रिटीज ने रिएक्शन दिए हैं। अब बॉलीवुड के पॉपुलर डायरेक्टर रोहित शेट्टी ने इस मुद्दे पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उनका कहना है कि बॉलीवुड कभी खत्म नहीं होगा।
रोहित शेट्टी का साउथ और बॉलीवुड पर बयान
रोहित शेट्टी ने हाल ही में इवेंट के दौरान बॉलीवुड और साउथ की फिल्मों पर बयान दिया है। रोहित शेट्टी ने कहा, 'जब आप इतिहास चे करेंगे, 50 और 60 के दशक में 'प्यार किए जा' आई थी जो कि एक रीमेक थी, इसमें शशि कपूर जी था। इसके बाद 80 के दशक में जब अमिताभ बच्चन जी और विनोद खन्ना जी टॉप पर थे तब एक नया लड़का आया 'एक दूजे के लिए' में आया कमल हासन जो कि बड़ी फिल्म थी। हमारे यहां 80 और 90 के दशक की सुपरस्टार जया प्रदा और श्रीदेवी भी साउथ से थीं।' Also Read - Khatron Ke Khiladi 12: रोहित शेट्टी से झगड़ा कर रही थीं जन्नत जुबैर, फिल्ममेकर के हाथ उठाते ही लगीं रोने
रोहित शेट्टी ने बॉलीवुड पर कही ये बात
रोहित शेट्टी ने आगे कहा, 'पूरा जो एक दौर जितेंद्र जी का चल रहा था उसमें 'हिम्मतवाला' से लेकर 'जस्टिस चौधरी' और 'मवाली' तक वे सभी साउथ की रीमेक थीं। मणिरत्नम के रोजा डायरेक्ट करने के बाद ट्रेंड बदला है। हमारे फेमस म्यूजिक डायरेक्टर एआर रहमान साउथ से है। जब 80 के दशक में वीसीआर आए तो लोगों ने कहा बॉलीवुड और थिएटर खत्म हो जाएंगे। जब ओटीटी आया तो लोगों ने कहा कि अब बॉलीवुड खत्म तो ये 'बॉलीवुड खत्म' सोच एक नशा देता है लेकिन बॉलीवुड कभी खत्म नहीं होगा।' Also Read - TV रिएलिटी शो में चार शब्द बोलने के लिए मोटी रकम वसूलते हैं ये सितारे, करते हैं छप्पर फाड़ कमाई
रोहित शेट्टी के प्रोजेक्ट
वर्क फ्रंट की बात करें तो रोहित शेट्टी ने पिछली बार फिल्म 'सूर्यवंशी' डायरेक्ट की थी। इस फिल्म में अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ लीड रोल में थे। अब रोहित शेट्टी फिल्म 'सर्कस' में रणवीर सिंह के साथ काम कर रहे हैं। इस फिल्म में जैकलीन फर्नांडिस और पूजा हेगड़े भी हैं। Also Read - Khatron Ke Khiladi 12: शिवांगी जोशी ने बताया अपना फेवरेट कंटेस्टेंट, नाम जानकार होगी हैरानी
बॉलीवुड, हॉलीवुड, साउथ, भोजपुरी और टीवी जगत की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें...
बॉलीवुड लाइफ हिन्दी के फेसबुक पेज, ट्विटर पेज,
यूट्यूब पेज और इंस्टाग्राम अकाउंट से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें... ताजा गॉसिप के लिए हमें फेसबुक मैसेंजर पर फॉलो करें।