हाल में रोहित शेट्टी और रणवीर सिंह ने साथ एक एड फिल्म में काम किया है
बॉलीवुड के बाजीराव रणवीर सिंह के सितारे इस समय बुलंदी पर हैं। वो जो फिल्म करते हैं हिट हो जाती हैं, वो जो डांस करते हैं वो फेमस हो जाता है और वो जो डायलॉग बोलते हैं वो लोगों की जुबान पर चढ़ जाता है। जहां एक तरफ बॉलीवुड के दूसरे हीरोज़ बड़े-बड़े डायरेक्टर्स के साथ काम करने को तड़प रहे हैं वहीं बड़े-बड़े डायरेक्टर्स रणवीर सिंह के साथ काम करने को तड़प रहे हैं। ये रणवीर सिंह का ही जादू है कि उन्होंने यशराज प्रोडक्शन्स के मालिक आदित्य चोपड़ा को भी दोबारा फिल्म डायरेक्ट करने पर मजबूर कर दिया। इस समय लगभग हर बड़े हीरो की पसंद रणवीर सिंह बनते जा रहे हैं, यहां तक कि रोहित शेट्टी ने तो इस बात को अभी से मान भी लिया है कि रणवीर सिंह आने वाले समय में बॉलीवुड के सबसे बड़े स्टार होंगे। [इसे भी पढ़ें- तो इस इंसान की वजह से प्रभुदेवा बन पाये ‘डांस के देवा’]
रोहित शेट्टी ने हाल में रणवीर सिंह के साथ एक टीवी एड फिल्म बनाई थी, जिसको लोगों ने खूब पसंद किया है। हाल में जब रोहित से इस एड फिल्म की दूसरी इस्टॉलमेंट को लेकर बात की गई तब उन्होंने रणवीर सिंह की तारीफ के पुल बांध दिए। रोहित शेट्टी ने कहा कि, “रणवीर बहुत ही मेहनती इंसान हैं, वो अपनी जनरेशन का अकेला ऐसा हीरो है जो एक लवर बॉय से लेकर आठ साल के बच्चे के पिता का रोल कर सकता है।” रोहित शेट्टी बॉलीवुड के इस बाजीराव की तारीफ में यहीं तक नहीं रुके। रोहित शेट्टी ने तो रणवीर सिंह की तुलना बॉलीवुड के दो बड़े दिग्गज सलमान खान औऱ शाहरुख खान से भी कर डाली। रोहित शेट्टी ने रणवीर की तारीफ में आगे कहा, “रणवीर सिंह को देखने के बाद एक चॉल में रहने वाला इंसान भी सोच सकता है कि वो मेरा हीरो है और किसी बंगले में रहने वाली लड़की भी सोच सकती है कि वो मेरा हीरो है। यही बात रणवीर सिंह को उनकी जनरेशन के बाकी लोगों से अलग बनाती है।” [इसे भी पढ़ें- सलमान खान और ऐश्वर्या राय के ब्रेकअप की दास्तां जानकर आपकी रूह कांप जाएगी]
रणवीर सिंह के साथ किसी फिल्म में साथ काम करने पर रोहित शेट्टी ने कहा कि, ‘जरुर मैं रणवीर सिंह के साथ काम करना चाहूंगा। हम लोग कुछ स्क्रिप्ट्स पर काम भी कर रहे हैं लेकिन अभी तक कुछ फाइनल नहीं हो पाया है। जैसे ही कुछ फाइनल होगा हम जरुर साथ काम करेंगे।” Also Read - Ranveer Vs Wild With Bear Grylls Trailer: हजारों फीट ऊपर जाकर रणवीर सिंह को आई दीपिका पादुकोण की याद, देखें वीडियो
बॉलीवुड, हॉलीवुड, साउथ, भोजपुरी और टीवी जगत की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें...
बॉलीवुड लाइफ हिन्दी के फेसबुक पेज, ट्विटर पेज,
यूट्यूब पेज और इंस्टाग्राम अकाउंट से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें... ताजा गॉसिप के लिए हमें फेसबुक मैसेंजर पर फॉलो करें।